फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला में भी गूंजा हर-हर गंगे, उमड़ा आस्था का सैलाब

कछला में भी गूंजा हर-हर गंगे, उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 23 Nov 2018 05:07 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
कछला में भी गूंजा हर-हर गंगे, उमड़ा आस्था का सैलाब
कछला में भी गूंजा हर-हर गंगे, उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को कछला गंगाघाट भी आस्था से सराबोर रहा। घाटों पर हर-हर गंगे की गूंज के बीच हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। गंगा स्नान का दौर दोपहर तक चला।
कछला गंगाघाट पर तड़के से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। एक दिन पहले भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर पूजा-अर्चना की। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक घाट पर स्नानार्थियों की संख्या काफी रही। राजस्थान के अलावा कासगंज, मथुरा, आगरा और मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे। आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य भी दिया। घाट पर ही साधु और संतों को भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने अपनी सामर्थ्य के अनुरूप उन्हें दक्षिणा भेंट की। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। महिलाओं ने घाट पर ही मंगल गीत गाए। घाट पर सर्वाधिक भीड़ कासगंज जिले के छोर पर रही। उधर, घाटों के नजदीक आश्रमों में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

------------------
बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम में फंसे सैकड़ों वाहन
उझानी। शुकवार को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए कछला पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों में सर्वाधिक संख्या ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और टेंपो की रही। पुलिस ने आवागमन सुचारू रखने के लिए हालांकि पार्किंग स्थल का भी चयन कर लिया था लेकिन ज्यादातर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क किनारे ही रोक लिया गया। कुछेक चालक तो अपने वाहन पटरियों पर छोड़कर गंगा स्नान के लिए निकल गए। इसका नतीजा बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम के रूप में सामने आया। जाम की शुरुआत करीब नौ बजे हुई जो दोपहर तक नजर आया। कछला चौराहे से लेकर कासगंज की ओर पंखियानगला से आगे तक फंसे वाहनों की संख्या सैकड़ों में हो गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। आवागमन करीब एक बजे सुचारू हो पाया। जाम में फंसे वाहन सवार लोगों के साथ बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पति को घिरा देख महिला ने दरोगा को हड़काया
उझानी। कछला में जाम के दौरान बाइक सवार दंपति भी फंस गए। दरोगा ने उनकी बाइक में पीछे डंडा मार दिया। बाइक सवार व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो दरोगा उन पर बिफर पड़ा। बाइक सवार ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए समझाने की कोशिश की। खाकी वर्दी की हरकत देख बाइक सवार की पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। उसने दरोगा को जमकर हड़काया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed