{"_id":"5be85b32bdec226939028e52","slug":"191541954354-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला ककोड़ा की सुरक्षा का खाका तैयार, खुफिया कैमरों से होगी निगहवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला ककोड़ा की सुरक्षा का खाका तैयार, खुफिया कैमरों से होगी निगहवानी
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
मेला ककोड़ा की सुरक्षा का खाका तैयार, खुफिया कैमरों से होगी निगहबानी
बदायूं। पुलिस प्रशासन ने मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा की सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। खुफिया निगरानी को सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेले के हर कोने पर पुलिस-पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। ज्यादा भीड़ वाले इलाकों पर पुलिस की पैनी नजर होगी। मीना बाजार में महिला पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में मुस्तेद रहेंगी। खुराफात करते पकड़े जाने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।
मेला ककोड़ा की सुरक्षा को आसपास के जिलों से पुलिस बल बुलाया जाएगा। एसएसपी कार्यालय से आईजी बरेली को सूची भेज दी गई है। सूची के अनुसार करीब ढाई सौ सिपाही, 75 दरोगा, 45 महिला सिपाही, 30 महिला दरोगा, दो कंपनी पीएसी और एक प्लाटून फ्लड पीएसी मांगी गई है। इसके अलावा जिले भर के थानों के इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही लगाए जाएंगे। इसके अलावा होमगार्ड भी लगाए जाएंगे। मंदिर से मेले में झंडी पहुंचने से एक दिन पहले ही पुलिस की आमद हो जाएगी। उसके बाद सभी ड्यूटी वितरण की जाएगी। मेला स्थल पर वॉच टॉवर भी बनाए जाएंगे।
सुरक्षा के लिहाज से कादरचौक कस्बे से लेकर ककोड़ा मेला तक बीच में कई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। जहां कम से कम दो-दो सिपाही तैनात होंगे। प्रत्येक तिराहे-चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी। जाम से निपटने को जगह-जगह बैरियर लगाए जाएंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन ले जाने वालों को बैरियर पर रोक लिया जाएगा।
विज्ञापन
---
मेला कोतवाली इंचार्ज बने सत्यप्रकाश
मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में हर साल अस्थायी कोतवाली बनाई जाती है। अबकी साल मेला ककोड़ा कोतवाली इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह को बनाया गया है। रविवार को इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने ककोड़ा जाकर मेला स्थल देखा। उन्होंने गंगा घाट तक आने-जाने के रास्ते देखे। श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करने को पार्किंग स्थल और मेला स्थल तक जाने वाले रास्ते देखे। जिला पंचायत टीम के साथ बातचीत की।
------------
हर पल तैयार रहेंगे 10 घुड़सवार पुलिस कर्मी
इस बार ककोड़ा मेले में 10 घुड़सवार पुलिस कर्मी मांगे गए हैं। जो कहीं भी भ्रमण कर सकें और मेले का निरीक्षण कर सकें। वैसे भी ककोड़ा मेला रेतीले इलाके में लगता है। ऐसे में हर जगह वाहन निकलना मुश्किल हो जाता है। परंतु घोड़े कहीं भी दौड़ाए जा सकेंगे।
-------------
खुराफातियों को रखा जाएगा अस्थायी हवालात में
ककोड़ा मेले में हर साल एक अस्थायी हवालात रखी जाती है। यह लोहे की मोटी सरियों से बनी होती है। मेला कोतवाली में इसे खुले में रख दिया जाता है। मेले से पकड़ कर आने वाले लोगों को इसी हवालात में रखा जाता है।
-------------
जुआरी बनेंगे पुलिस के लिए चुनौती
ककोड़ा मेले में जुआ और शराब पर हर साल पाबंदी लगाई जाती है। इसके बावजूद मेले में लाखों रुपये के दांव लग जाते हैं। कुछ लोग तो सिर्फ जुआ खेलने के इरादे से मेला पहुंचते हैं। जो कहीं न कहीं चोरी छिपे दांव लगाते हैं। पिछले साल भी पुलिस ने जुआरियों पर डंडा चलाया था। कई राउटी डेरे उखड़वा दिए थे। जो विशेषकर जुआरियों के लिए ही लगाए गए थे। इस बार पुलिस कितनी सतर्क रहेगी, यह तो वक्त की बताएगा।
---------
यातायात व्यवस्था संभालेगी ट्रैफिक पुलिस
ककोड़ा मेले की मुख्य समस्या जाम की है। पिछले साल मेला ककोड़ा से लेकर कादरचौक तक जबरदस्त जाम लगा था। लोग सुबह से लेकर शाम तक जाम में फंसे रहे। इस बार मेला ककोड़ा मेला आने जाने को दो रोड बनाए गए हैं। कहीं जाम न लगे इसके लिए रास्ते में जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस लगाई जाएगी।