फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हड़ताल से एक दिन में 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित

हड़ताल से एक दिन में 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 30 May 2018 06:59 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल से एक दिन में 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित
फोटो-32
विज्ञापन

जिले में बैंक कर्मचारी रहे हड़ताल पर, ग्राहक परेशान
प्रदर्शन भी किया, करीब 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
नहीं मानी मांग तो हो सकता है अनिश्चितकालीन धरना
अमर उजाला ब्यूूरो
बदायूं।
बैंकों के कर्मचारियों, अधिकारियों की वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बुधवार को हुई हड़ताल का असर जिले में भी देखने को मिला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। एसबीआई की मुख्य शाखा पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। इसमें करीब 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
प्रदर्शन के दौरान यूएफबीयू जिला इकाई के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि बैंकों को वेतन समझौता नवंबर 2017 से लंबित है। जिसको लेकर आईबीए के साथ कई बार वार्ता भी हो चुकी हैं लेकिन सरकार और आईबीए के अड़ियल रवैये के कारण अब तक कोई पारस्परिक सहमति नहीं बनी। आईबीए की तरफ से दो प्रतिशत वृद्धि की पेशकश की गई। जबकि कर्मचारियों की तरफ से 25 प्रतिशत की मांग को रखा गया।
विज्ञापन

संजय मलिक ने कहा कि सरकार 11 वें वेतन समझौते को लागू करने में अनावश्यक देरी की जा रही है। शीघ्र सम्माजनक वेतन समझौते के लिए सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है। इसके विपरीत तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद भी ग्राहकों को बेहतर और सुलभ सेवा प्रदान करने में कर्मचारी पूरा सहयोग कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी पीड़ा को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बैंक कर्मचारियों, अधिकारियों के वेतन में वृद्धि नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि बैंक कर्मियों ने सरकार की सभी योजनाओं को जीजान से जुटकर सफल बनाने में योगदान दिया। चाहे जनधन योजना, डीवीटी या फिर नोटबंदी का समय रहा हो। उन्होंने बताया कि एक दिन में करीब 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोटो-33-
अधिकतर एटीएम भी रहे बंद
बदायूं। बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई। ऐसे में बैंक की ओर से ग्राहकों को दिए जाने वाली एटीएम सुविधा का भी ध्यान नहीं रखा गया। बुधवार को शहर के अधिकतर एटीएम दगा दे गए। इस कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। कई बैंकों में दोपहर बाद कैश खत्म हो गया। एटीएम कैशलैस होने की वजह से लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर काटते रहे। जो एटीएम खुले भी थे, वहां लोगों की भीड़ लगने लगी। एटीएम खाली होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
---------
क्या बोले लोग
---------
फोटो-34-
काम के समय पर हड़ताल गलत
बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। उसकी वजह से हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का काम के समय पर हड़ताल पर जाना गलत हैं।

-हरपाल सिंह दुआ, कपड़ा व्यापारी
-----
फोटो-35-
अब पेनल्टी के रुपये कौन देगा
बैंक में कुछ भी करो तो वह नया रूल लागू कर देते हैं। अब महीने का आखिरी दिन हैं। ऐसे में रुपये जमा नहीं हो पाए। इसकी वजह से हम लोगों को बेवजह पेनल्टी देनी पड़ रही है। इस पेनल्टी को कौन हिसाब देगा।- राकेश गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed