फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जल संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता

जल संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता

Sat, 19 Aug 2017 10:03 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता
वजीरगंज। श्री देवकीनंदन सेनानी स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विज्ञान लोकप्रिय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब की ओर से जल संरक्षण, बेहतर भविष्य के लिए जल का सुरक्षित भंडारण, जल परीक्षण आदि विषयों पर मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शनी, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ आईआईटी दिल्ली से आए रवि सक्सेना एवं विद्यालय के डायरेक्टर यवन कुमार ने किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता रवि सक्सेना ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं उन साधनों के प्रयोग पर जोर दिया जिनसे भूजल स्तर बढ़ाया जा सकता है। नव प्रवर्तक अनिलेश कुमार ने कहा कि यदि हमने आज पानी को सुरक्षित नहीं रखा तो कल हमारी सुरक्षा भी खतरे में होगी। समन्वयक विवेक जौहरी ने जल संरक्षण को आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। सह समन्वयक म्याऊं कमलेश ने भी विचार रखे। इस दौरान जूनियर स्तर निबंध में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा की वैष्णवी मिश्रा ने प्रथम, शिवम साहू और आरवी इंटर कॉलेज की निक्की यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सेनानी इंटर कॉलेज की अनन्या वार्ष्णेय प्रथम एवं खुशी गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मॉडल प्रतियोगिता में रहनुमा और उनके साथियों ने प्रथम और इशिका सक्सेना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा के अभिषेक, अमर सिंह ने प्रथम स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में नूर सवा प्रथम, पावनी मिश्रा एवं चमन शर्मा द्वितीय रहे। वहीं शिवम साहू, उदय प्रताप, अंशिका, तुषार वार्ष्णेय, खुशी गुप्ता, अंजलि चौहान का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा, सुनीता गुप्ता ,सुनीता वार्ष्णेय, मोहिनी शर्मा, पूनम शर्मा, राजीव सक्सेना रामेंद्र शर्मा सत्यभान सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन विज्ञान संचारक डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed