{"_id":"590775e24f1c1b216544225c","slug":"19-people-arrested-for-stealing-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करते 19 लोगों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करते 19 लोगों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बिनावर और वजीरगंज में रात में चलाया चेकिंग अभियान
-110 लोगों के कनेक्शन काटे, आठ लाख रुपये वसूली की
विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। अब दिन के साथ ही रात में भी बिजली चोरी के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने रविवार रात चेकिंग अभियान चलाकर 19 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चेकिंग कार्रवाई की विभाग ने वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई है।
जिले में बिजली विभाग बकाया वसूली और चोरी रोकने को अभियान चला रहा है। रविवार रात अधिशासी अभियंता छैल बिहारी टीम के साथ चेकिंग को निकले। इस दौरान बिनावर और वजीरगंज में 19 ऐसे लोगों को पकड़ा गया जो चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। सोमवार को अभियान के दौरान द्वितीय खंड ने बताया कि विद्युत मूल्य अदा न करने वाले 110 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इस दौरान आठ लाख रुपये बकाया वसूली भी की गई। बिजली विभाग की बिल में छूट योजना के तहत 181 लोगों ने पंजीकरण भी कराया है। इधर, प्रथम खंड अधिशासी अभियंता अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में भी चेकिंग और वसूली अभियान चलाया गया।