{"_id":"5c7a69c7bdec22736436be50","slug":"181551526343-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से दिन में कई-कई बार लग रहा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से दिन में कई-कई बार लग रहा जाम, लोग परेशान
विज्ञापन
वजीरगंज। नगर से होकर गुजरने वाले मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो गया है, जिसके कारण यहां दिन में कई-कई बार जाम लगता है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर फुटपाथ पर भी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे कभी-कभी तो पैदल निकलने तक की जगह नहीं रहती। लोग इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन कोई इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
नगर में जाम की समस्या राहगीरों को परेशानी में डाले हुए है। हाईवे के अलावा बिल्सी रोड पर अनावश्यक चार पोल लगे हुए हैं, जिन पर कोई भी बिजली का तार नहीं है, फिर भी उनको हटाया नहीं जा रहा है। ये पोल अतिक्रमण को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों के होर्डिंग्स लगाने के काम आ रहे हैै। थाने के पास पुलिस द्वारा खड़ा किया गया क्षतिग्रस्त कंटेनर भी अक्सर जाम का कारण बनता है। अतिक्रमणकारियों द्वारा रोड पर रेता-बजरफुट डालकर फुटपाथ को पूरी तरह से घेर लिया जाता है। कई दुकानदार अपनी दुकान का सामान फुटपाथ को घेरकर लगाते हैं, जिससे पूरे दिन नगर में जाम जैसे हालात बने रहते हैं। इस कारण लोगों में रोष पनप रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने कहा कि जल्द ही पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।