फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर में रखे सिलिंडर में लगी आग से मचा हड़कंप

घर में रखे सिलिंडर में लगी आग से मचा हड़कंप

Tue, 08 Jan 2019 05:25 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 08 Jan 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
घर में रखे सिलिंडर में लगी आग से मचा हड़कंप
घर में रखे सिलिंडर में लगी आग से अफरा-तफरी
विज्ञापन

बदायूं। शहर के मोहल्ला लोची नगला में मंगलवार सुबह घर में रखे सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। काफी घरेलू सामान जल गया। लोचीनगला में गोदाम के पास फकीरी का घर है। बताते हैं कि उसका बेटा गोलगप्पे का ठेला लगाता है। मंगलवार सुबह घर में काम के दौरान सिलिंडर ने आग पकड़ ली। घर के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते सिलिंडर से ऊंची लपटें उठने लगी। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने यूपी 100 एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जैसे- तैसे आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा काफी सामान जल गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed