फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Wed, 05 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर स्कूलों में आयोजित हुई कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विद्यालयों में गोष्ठियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को जीवन में गुरु का महत्व समझाया गया।
शिक्षक दिवस पर शहर के शिव देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चेयरमैन माला गोयल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र रस्तोगी ने की।
विज्ञापन

ब्लूमिंगडेल स्कूल में बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ स्कूल निदेशक ज्योति मेंदहीरत्ता ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष पम्मी मेंहदीरत्ता, ईषान मेंहदीरत्ता, अनीता धमीजा, श्वेता मेंहदीरत्ता एवं प्रधानाचार्य एनसी पाठक मौजूद रहे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में ‘थीम पार्टी’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टीचरों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संजीव दीक्षित, राजाराम महिला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अनीता सिंह, सिग्लर मिशन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य वीना कोचर, महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शशी ने आर्य, सेंट पॉल एकेडमी स्कूल में विजय मसीह ने, वनस्थली इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चंचल शर्मा, उर्वशी पैराडाइज कांवेंट स्कूल, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य आर विल्सन, मदर एथीना स्कूल में प्रधानाचार्य पवित्रा यादव, श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार, जीलॉट स्कूल में उप-प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा, नगर गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सबा खानम, राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन ने बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व समझाया। वहीं गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज में अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इधर अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से दॉस डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष जाहिद गाजी और महाविद्यालय प्रधानाचार्य संजीव सक्सेना ने लोगों को शिक्षक दिवस के बारे में बताया। सामाजिक संस्था पंख ने आनन्द मार्ग विद्यालय की शिक्षिका मनाश्विता आचार्य को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संस्था की ओर से आनंद आश्रम के बच्चों को साइकिल भेंट की गई।
वजीरगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम लेहरा लाडपुर के कॉलेज रानी अवंतीबाई लोधी में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के पुत्र यशवंत सिंह ने पौधरोपण किया। डॉ रमेश चंद्र गुप्त, बीपी सिंह, रमेश सक्सेना, नवीन सक्सेना को सम्मानित किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन कर उन्हें पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर प्रधान किशनपाल सिंह, राजेन्द्र शर्मा, विनोद यादव, एलकार सिंह, मुन्नालाल, मालवती, लक्ष्मी देवी आदि रहे।
उझानी। न्यू लिटिल एंजिल में शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। प्रधानाचार्य शशि भार्गव ने शिक्षक दिवस का महत्व समझाया। इसके अलावा मदरशील मेमोरियल अकादमी, वंशीधर मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल, हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज, वीपी सिंह स्मारक उमा विद्यालय और एआईसीई कंप्यूटर सेंटर पर शिक्षक दिवस के कार्यक्रम हुए।
बिनावर। अर्जुन लाल शर्मा मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रबंधक शनि शर्मा ने शिक्षक दिवस के बारे में बताया। बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, महेश बाल इंटर कॉलेज, ग्राम समाज इंटर कॉलेज बैरमई बुजुर्ग, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल, जनता इंटर कॉलेज मूसापुर, सिटीहार्ट मेन जूनियर हाईस्कूल, ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल, आदर्शे जन कल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल, इस्लामिया इंटर कॉलेज एसएम पब्ल्कि स्कूल समेत कई स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया। गांव नैथुआ स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
रुदायन। नेहरू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आलोक कुमार, नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।
दबतोरी। क्षेत्र के कई स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सैदपुर। शिक्षक दिवस पर नूरी रजा मेमोरियल कॉलेज में प्रधानाचार्य एसएच कुरैशी ने डॉ. सर्व पल्ली राधाकृश्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए।

बिसौली। शिक्षक दिवस पर स्कूलों में बच्चों ने शिक्षकों को उपहार दिए। नगर के एसडीबी पब्लिक स्कूल, आरके इंटरनेशनल स्कूल, प्राथमिक विद्यालय मदनजुडी, बंजरिया, परसिया, हर्रायपुर, गुलडिया समेत अधिकतर विद्यालयों में हर्षोल्लास से शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed