{"_id":"5b79b92b42c792463d4ac6d6","slug":"181534703915-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगाघाट से हाईवे भक्ति का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला गंगाघाट से हाईवे भक्ति का रेला
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। सावन के अंतिम सोमवार से पहले रविवार को कछला गंगाघाट से लेकर हाईवे तक भोले भक्ति का रेला नजर आया। रविवार को सुबह से लेकर देर रात तक हर तरफ कांवड़ियों की भीड़ में केसरिया वस्त्रधारी ही दिखाई दे रहे थे। कांवड़ियों के साथ चल रहे डीजे पर बजते गानों से पूरा माहौल शिव भक्ति मय हो गया। कांवड़ियों की भीड़ के चलते कछला में कई किलोमीटर तक जमा लगा रहा। जिले भर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जहां सुबह से देर रात तक भीड़ जुटी रही।
वैसे तो समूचे सावन कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों का जमावबड़ा रहता है। मगर सावन के तीसरे और आखिरी सोमवार से एक दिन पहले कांवड़ियों की भीड़ सैलाब में बदल जाती है। कछला गंगाघाट पर रविवार सुबह से शुरू ही कांवड़ियों की भीड़ देर रात तक जारी रही। निजी वाहनों घाट पर पहुंची कांवड़ियों की टोलियों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद कांवड़ यात्रा शुरू की तो घाट से लेकर हाईवे तक कांवड़ियों के सिवाय कुछ और नजर नहीं आ रहा था। भीड़ अधिक होने की वजह से कछला में ही कांवड़ियों को निकलने में दिक्कत हुई। कांवड़ियों के वाहन चालकों ने आगे निकलने की होड़ से वितरोई मोड़ के पास जाम लग गया। दोनों तरफ करीब पांच किलोमीटर के दायरे में कांवड़ियों के वाहन रेंगकर चलते रहे। कांवड़ियों की टोलियों में शामिल कलाकारों को देखने के लिए हाईवे किनारे जुटे दर्शकों ने पुलिस की परेशानी बढ़ाने का काम किया। हाईवे पर देर रात तक बम-बम भोले के जयकारों के बीच कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। घाट के दुकानदारों में राधाकृष्ण ने बताया कि रविवार शाम तक करीब दो लाख से अधिक कांवड़ियों ने आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ पूजन किया।
शिवभक्त सेवादारों ने दिल खोलकर कराए भंडारे
उझानी। कांवड़ यात्रा में भारी संख्या में भीड़ जुटने का अनुमान सेवादारों को पहले से था। इसी के चलते एक दिन पहले उन्होंने कछला से लेकर हाईवे तक कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया। दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने अपने निवास के पास भंडारे में कांवड़ियों को लजीज पकवान बनवाए। वितरोई मोड़ के पास पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के भंडारे में भी अपार भीड़ जुटी। रास्ते में मेंथा व्यापारी संजीव साहू और सुशील साहू, मेन मार्केट में गगन मित्तल, घंटाघर चौराहे पर दुकानदारों ने सामूहिक रूप से, मंडी समिति, पंचमुखी मंदिर के सामने, पुरानी मंडी मोड़, जजपुरा मंदिर के पास समेत करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया गया। समाजसेवा अनुराग धींगड़ा समेत कई लोगों ने निजी वाहन से जलसेवा की।