{"_id":"5aa3d29f4f1c1bbf088b4703","slug":"181520685727-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाघाट पर सफाई कर समझाया स्वच्छता का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाघाट पर सफाई कर समझाया स्वच्छता का महत्व
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sat, 10 Mar 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
ganga yatra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर जिले के रामघाट से फर्रुखाबाद के ढाईघाट तक तीन दिनी गंगा जन जागरण यात्रा शनिवार को कछला पहुंची। कछला समेत आसपास इलाके में गंगाभक्तों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जन जागरण यात्रा में शामिल पदाधिकारियों ने लोगों के साथ पहले घाट पर सफाई की फिर आसपास के लोगों को अविरल और निर्मल गंगा के लिए स्वच्छता का महत्व समझाया।
विज्ञापन
पूर्वाह्न में गंगाघाट पर पहुंची जन जागरण यात्रा के प्रांतीय संयोजक राधाकृष्ण दीक्षित और स्वामी पगलानंद महाराज ने जीवनदायनी का पूजन किया। दुग्धाभिषेक भी किया गया। श्रमदान कर गंगाभक्तों ने घाट की सफाई की। घाट पर मौजूद दुकानदारों को भी सफाई के लिए प्रेरित किया गया। गंगा आरती के बाद गोष्ठी के दौरान वक्ताओं में राधाकृष्ण दीक्षित और पगलानंद महाराज ने कहा- गंगा को निर्मल और अविरल बनाए रखने के लिए किसी एक की कोशिश सफल नहीं हो सकती। इसके लिए सामूहिक रूप से लोगों को जागरूक रहना होगा। प्रभुदास प्रवीण जी महाराज, समग्र गंगा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तोमर और अमित प्रताप सिंह ने लोगों को गंगाघाट की सफाई की।
विज्ञापन
गंगा जन जागरण यात्रा का उझानी और कछला में जोरदार स्वागत किया गया। गंगाभक्तों ने स्वागत के दौरान उन्हें फूलमालाएं भी पहनाईं। कछला रोड बाजार में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश सचिव मोहित प्रभाकर की अगुवाई में गंगा यात्रियों को जलपान भी कराया गया। इस मौके पर सीमा चौहान, रविशरण चौहान, राकेश वाल्मीकि, अमित बाबू, भोला, रोहित प्रभाकर, ज्योति, सुधीर कुमार, सौरभ कुमार और अजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन