{"_id":"5a808a124f1c1ba0268b9980","slug":"181518373394-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रदेश में नशाबंदी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रदेश में नशाबंदी जरूरी
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अखिल विश्व गायत्री परिवार करेगा जागरूक
बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने यूपी को नशा मुक्ति प्रदेश बनाने का वीणा उठाया है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रदेश में नशाबंदी जरूरी है। यह कहना है गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र का।
गायत्री शक्तिपीठ पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ज्ञानेंद्र ने कहा कि नशे की वजह से अपराध, पारिवारिक कलह, रोग, दुर्घटनाओं में असमय मौत आदि बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर युवा हाथों में नशामुक्ति की मशाल उठाए। मथुरा तपोभूमि से आए वरिष्ठ परिजन उदयभान गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार भारत में शराब से रोज 15 लोगों की मौत होती है। यानी हर 96 मिनट में एक व्यक्ति मरता है। हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार जैसे संगीन मामले 73.5 फीसदी नशे की वजह से होते हैं। जबकि दुराचार 87 फीसदी। युवा जिलाध्यक्ष सुरेश मिश्र ने बताया कि सात और आठ अप्रैल को लखनऊ रमाबाई रैली मैदान में नशा उन्मूलन रैली एवं विराट व्यसन मुक्ति संकल्प समारोह होगा।