{"_id":"59ef5d1e4f1c1bcf538b8ceb","slug":"181508859166-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल कुते के काटने से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल कुते के काटने से दो बच्चों की मौत
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। पागल कुत्ते के काटने से पीड़ित दो बच्चों की पांच मिनट के अंतर पर यहां पर मौत हो गई। पीड़ित परिवार वालों का आरोप है कि स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक बार ही एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। दोनों बच्चों की मौत से उनके परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगर के मोहल्ला टंकी निवासी शिवनारायण का 12 वर्षीय पुुत्र आकाश और उनके पड़ोसी महेश के सात वर्षीय बेटे रोहित को कुछ दिन पहले रामलीला मेले में पागल कुत्ते ने काट लिया था। दोनों के परिवारीजनों ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिर्फ एक बार एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे दोनों बच्चों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि अस्पताल में सिर्फ एक इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें यह कहकर भगा दिया कि अब इंजेक्शन नहीं हैं। सो उन्होंने प्राइवेट डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाए। मुहल्ला टंकी के लोगों ने बताया कि मेले में उस पागल कुत्ते ने कुछ और भी लोगों को काटा था। तब लोगों ने उस कुत्ते को मार दिया।
विज्ञापन
किस बच्चे ने इंजेक्शन लगवाया उन्हें जानकारी नहीं है। न ही इन बच्चों के मरने के बारे में कोई सूचना दी गई। डॉ.विपिन वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन