{"_id":"599c14b14f1c1b6e078b46c3","slug":"181503401137-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली मंत्री का पुतला फूंका
Updated Tue, 22 Aug 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
रात्रिकालीन कटौती से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस निकाला और चौराहा पर पहुंचे। साथ ही नारेबाजी भी की। बोले-कटौती की वजह से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत मिश्रा का पुतला भी फूंका।
नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह बिजली उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने कटौती से हो रही दिक्कत भी बयां की। दोपहर बाद में कार्यकर्ताओं ने मेन मार्केट में जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए घंटाघर चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सरकार के उस दावे की खिल्ली भी उड़ाई, जिसमें उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई का दावा किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष ने कहा- पिछले एक महीना से कटौती की वजह से उपभोक्ताओं का घरेलू कामकाज और व्यापार प्रभावित होने लगा है। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी की।
बिजली मंत्री समेत विभागीय अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- कटौती को लेकर उपकेंद्र के अफसरों को दो बार ज्ञापन भी दिया गया है। हर बार ही उन्हें सबकुछ ठीक कराने का भरोसा दिलाकर टरका दिया जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली मंत्री का चौराहे पर ही पुतला दहन कर दिया। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शनकारियों में प्रशांत तोष्नीवाल, अमीना बेगम, कालीचरन, अगम्य पारार, अवधेश श्रीवास्तव, पप्पू अंसारी, मदीना बेगम, अंकित शर्मा, मुजाहिद रजा, तसलीम, डॉ. खलील अहमद और हरीओम आदि शामिल थे।