{"_id":"6aea440390fbc8f32208fe3e","slug":"18-encounters-in-six-months-28-notorious-criminals-arrested-one-killed-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176920-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छह माह में 18 हुईं मुठभेड़, 28 शातिर अपराधी पकड़े, एक ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छह माह में 18 हुईं मुठभेड़, 28 शातिर अपराधी पकड़े, एक ढेर
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का अंदाजा पिछले छह महीने के मुठभेड़ के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। मई से अक्तूबर तक पुलिस का बदमाशों से 18 बार आमना-सामना हुआ। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने 28 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। सबसे ज्यादा मुठभेड़ इस्लामनगर और दातागंज थाना क्षेत्रों में हुई।
इस्लामनगर में चार मुठभेड़ों में आठ बदमाश पकड़े गए, जबकि दातागंज में तीन मुठभेड़ों के दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन कार्रवाइयों में 25 और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधियों से लेकर गोकशी और लूट की घटनाओं में शामिल बदमाशों तक पर शिकंजा कसा गया।
जुलाई में सिविल लाइंस क्षेत्र में 50 हजार रुपये का इनामी डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। वहीं, सितंबर में अलापुर क्षेत्र में इनामी जुम्मन समेत गोकशी और लूट के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
इस्लामनगर में सबसे ज्यादा मुठभेड़, आठ गिरफ्तार
मुठभेड़ और गिरफ्तारी के मामले में इस्लामनगर थाना सबसे आगे रहा। यहां छह महीने में चार मुठभेड़ों के दौरान आठ बदमाश गिरफ्तार किए गए। दातागंज में तीन मुठभेड़ों में पांच, वजीरगंज में दो मुठभेड़ों में चार और अलापुर में तीन मुठभेड़ों में तीन आरोपी पकड़े गए।
उसावां में एक मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार हुए। इसके अलावा शहर कोतवाली, सिविल लाइंस, बिनावर, कादरचौक और हजरतपुर थाना क्षेत्रों में एक-एक मुठभेड़ हुई, जिनमें एक-एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, जिले के कुंवरगांव, उझानी, उसहैत, मूसाझाग, बिसौली, सहसवान, बिल्सी समेत 11 थानों में इस अवधि में मुठभेड़ का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
-- -- -इन बड़ी कार्रवाइयों से चर्चा में रही पुलिस-- -- -
- एक जुलाई को बदायूं-बिजनौर हाईवे पर प्रस्तावित जेल के पास सिविल लाइंस पुलिस की शातिर डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू से मुठभेड़ हुई थी। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में ढालू मारा गया था। वहीं, उसकी ओर से की गई फायरिंग में तत्कालीन शेखूपुर चौकी प्रभारी और एक सिपाही घायल हो गया था। वह इस्लामनगर में मई में किसान के घर डकैती का मुख्य सरगना था।
- 20 अगस्त की देर रात उसावां थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा मंदिर रोड पर संदिग्धों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों को अलापुर नखासा बाजार से भैंस बेचकर लौट रहे एक किसान से एक लाख रुपये की टप्पेबाजी करने वाले तीनों आरोपियों को उसावां और हजरतपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
- सितंबर में अलापुर पुलिस की गोकशी के आरोपियों से दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं। इनमें 25 हजार रुपये के इनामी जुम्मन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इनामी आरोपी जुम्मन के दोनों पैरों में गोली लगी थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। इसी मामले में नौ सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ में तनहीर को भी गिरफ्तार कर लिया था। दोनों मुठभेड़ में एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षी घायल हुए थे।-- --
-- -- -- थानावार मुठभेड़ और गिरफ्तारी के आंकड़े-- --
थाना मुठभेड़ गिरफ्तार
इस्लामनगर 4 8
दातागंज 3 5
वजीरगंज 2 4
अलापुर 3 3
उसावां 1 3
कोतवाली शहर 1 1
सिविल लाइंस 1 1
बिनावर 1 1
कादरचौक 1 1
हजरतपुर 1 1
कुल 18 28
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी अपराधी को कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी। गंभीर अपराधों में शामिल और वांछित अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। - अंकिता शर्मा, एसएसपी बदायूं
विज्ञापन
इस्लामनगर में चार मुठभेड़ों में आठ बदमाश पकड़े गए, जबकि दातागंज में तीन मुठभेड़ों के दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन कार्रवाइयों में 25 और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधियों से लेकर गोकशी और लूट की घटनाओं में शामिल बदमाशों तक पर शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन
जुलाई में सिविल लाइंस क्षेत्र में 50 हजार रुपये का इनामी डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। वहीं, सितंबर में अलापुर क्षेत्र में इनामी जुम्मन समेत गोकशी और लूट के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
इस्लामनगर में सबसे ज्यादा मुठभेड़, आठ गिरफ्तार
मुठभेड़ और गिरफ्तारी के मामले में इस्लामनगर थाना सबसे आगे रहा। यहां छह महीने में चार मुठभेड़ों के दौरान आठ बदमाश गिरफ्तार किए गए। दातागंज में तीन मुठभेड़ों में पांच, वजीरगंज में दो मुठभेड़ों में चार और अलापुर में तीन मुठभेड़ों में तीन आरोपी पकड़े गए।
उसावां में एक मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार हुए। इसके अलावा शहर कोतवाली, सिविल लाइंस, बिनावर, कादरचौक और हजरतपुर थाना क्षेत्रों में एक-एक मुठभेड़ हुई, जिनमें एक-एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, जिले के कुंवरगांव, उझानी, उसहैत, मूसाझाग, बिसौली, सहसवान, बिल्सी समेत 11 थानों में इस अवधि में मुठभेड़ का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
- एक जुलाई को बदायूं-बिजनौर हाईवे पर प्रस्तावित जेल के पास सिविल लाइंस पुलिस की शातिर डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू से मुठभेड़ हुई थी। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में ढालू मारा गया था। वहीं, उसकी ओर से की गई फायरिंग में तत्कालीन शेखूपुर चौकी प्रभारी और एक सिपाही घायल हो गया था। वह इस्लामनगर में मई में किसान के घर डकैती का मुख्य सरगना था।
- 20 अगस्त की देर रात उसावां थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा मंदिर रोड पर संदिग्धों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों को अलापुर नखासा बाजार से भैंस बेचकर लौट रहे एक किसान से एक लाख रुपये की टप्पेबाजी करने वाले तीनों आरोपियों को उसावां और हजरतपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
- सितंबर में अलापुर पुलिस की गोकशी के आरोपियों से दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं। इनमें 25 हजार रुपये के इनामी जुम्मन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इनामी आरोपी जुम्मन के दोनों पैरों में गोली लगी थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। इसी मामले में नौ सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ में तनहीर को भी गिरफ्तार कर लिया था। दोनों मुठभेड़ में एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षी घायल हुए थे।