फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   18 centers have been set up in the district, 6912 candidates will appear for the PCS Pre exam.

Budaun News: जिले में बनाए गए 18 केंद्र, 6912 अभ्यर्थी देंगे पीसीएस प्री की परीक्षा

Wed, 01 Oct 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
18 centers have been set up in the district, 6912 candidates will appear for the PCS Pre exam.
बदायूं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा व सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन 12 अक्तूबर को किया जाएगा। इसके लिए जनपद 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित है। जिले में कुल 6912 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 384 परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था की गई है। डीएम अवनीश राय ने परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। सभी 18 केंद्रों पर एक-एक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन

------
सात जोन मेें बांटा जिला
-जिले को 18 सेक्टर और 7 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर व जोन पर एक-एक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके अतिरिक्त चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। रिजर्व मजिस्ट्रेटों को परीक्षा के दौरान कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले दिया जाएगा प्रवेश
-शासन के निर्देश है कि परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही गेट बंद दिए जाएंगे। उसके बाद में किसी को कॉलेज में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जााएगी। वहीं गेट पर पुरुषों के साथ महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed