फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1745 students appeared for the preliminary entrance examination.

Budaun News: 1745 छात्र-छात्राओं ने दी प्रवेश की प्रारंभिक परीक्षा

Sun, 30 Nov 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
1745 students appeared for the preliminary entrance examination.
श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में परीक्षा देती छात्राएं। स्रोत विभाग
बदायूं। विद्याज्ञान स्कूल में शैक्षिक वर्ष 2026–27 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसको लेकर जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए, जहां पर परीक्षा हुई। 4098 में से 1745 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों, संविलियन विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विद्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें वह छात्र-छात्राएं जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है। वह इसके लिए आवेदन कर सकते थे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्या ज्ञान परीक्षा के लिए कुल 4098 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया। इसमें 1745 ने परीक्षा दी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक छात्राओं की रही, जबकि द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक छात्राें की परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
शहर के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में पंजीकृत 399 छात्राओं में से 172 और 213 छात्राें में से 95 उपस्थित हुए। इस्लामिया इंटर कॉलेज बदायूं में 543 छात्राओं के सापेक्ष 220 व 289 छात्राें के सापेक्ष 122 परीक्षा में शामिल हुए। संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला दातागंज में 274 छात्राओं में से 107 और 189 छात्राें में से 61 उपस्थित रहे। नेहरू इंटर कॉलेज आलापुर में 367 छात्राओं में से 148 व 213 छात्राें में से 69 ने परीक्षा दी। मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली में 510 छात्राओं में से 300 और 311 छात्राें में से 156 परीक्षा में बैठे। इसी प्रकार प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में 484 छात्राओं में से 183 और 306 छात्राें में से 112 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed