{"_id":"5cae3276bdec2214530fb1c8","slug":"171554920054-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन बाद भी गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो सकी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन बाद भी गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो सकी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में गेहूं खरीद के लिए 133 क्रय केंद्र बनाए गए हैं ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी क्रय केंद्रों पर एक भी दाने की खरीद नहीं हो सकी है। कर्मचारी दिनभर अपने कामों में व्यस्त रहते हैं।
शासन के निर्देश पर एक अप्रैल को जिले में खरीद केंद्रों को खोल दिया गया था, लेकिन कुछेक केंद्रों को छोड़ दें, तो किसी भी केंद्र पर अब तक कोई किसान झांकने तक नहीं गया। ये ही वजह है कि केंद्रों पर कर्मचारी किसानों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। किसानों के नहीं पहुंचने पर वह अपने विभागीय काम निपटाते नजर आते हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी चार-पांच दिन खरीदारी शुरू होने में और लगेंगे। क्योंकि अभी किसानों ने गेहूं की फसल को कटना शुरू किया गया। सुखाने के बाद में उसे निकला जाएगा।
मंडी समिति में भी हैं दो क्रय केंद्र
हमेशा की तरह इस साल भी बदायूं मंडी समिति में दो क्रय केंद्रों को खोला गया है। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से उन्हें पर्याप्त जगह नहीं मिल पायी है। इसके चलते दो क्रय केंद्र पास-पास में एक ही टिन शेड के नीचे खोले गए हैं।
विज्ञापन
शासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर
किसानों को केंद्रों पर अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी आ रही है या फिर किसी प्रकार की कोई जानकारी उपज केे बेचने से संबंधित चाहिए तो शासन की ओर से जारी नंबर 18001800150 पर कॉल कर सकते हैं।
सभी केंद्रों पर कर्मचारी तैनात हैं। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत किसान को नहीं होने चाहिए।
- प्रकाश नारायण, जिला विपणन अधिकारी