{"_id":"5c7162dcbdec22739d5388cb","slug":"171550934748-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से नदारद शिक्षामित्र की संविदा खत्म करने की संस्सुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से नदारद शिक्षामित्र की संविदा खत्म करने की संस्सुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। चार माह से स्कूल से नदारद रहने वाली शिक्षामित्र की संविदा खत्म करने की खंड शिक्षाधिकारी ने संस्तुति की है। उनका कहना है कि शिक्षामित्र बरेली में रहती हैं।
बीईओ रमेश पंकज ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के गांव जलेबी नगला के प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र माधुरी सिंह तैनात हैं। यह बीते चार माह से स्कूल नहीं पहुंचीं हैं। उन्होंने कई बार स्कूल का जायजा लिया। हर बार वह नदारद ही मिलीं। जानकारी करने पर पता चला कि वह बरेली में रहती हैं। चार माह से स्कूल नहीं आने के कारण इनकी संविदा खत्म करने की संस्तुति बीएसए से की है। बीईओ ने कहा कि समय से स्कूल नहीं पहुंचने और अक्सर लापता रहने वाले शिक्षकों-शिक्षामित्रों की लगातार जानकारी ली जा रही है। ऐसे कई लोगों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। बीईओ ने बताया कि उरैना के प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्र मेवाराम के लगातार गैरहाजिर मिलने पर मानदेय रोका जा चुका है। ब्यूरो