फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आज होगी 132 जोड़ों की शादी, तैयारियां पूरी

आज होगी 132 जोड़ों की शादी, तैयारियां पूरी

Mon, 21 Jan 2019 09:17 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
आज होगी 132 जोड़ों की शादी, तैयारियां पूरी
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को तहसील मुख्यालयों में सामूहिक विवाह होगा। इस योजना के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से 132 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इसकी तैयारियां प्रशासन और विभाग ने पूरी कर ली हैं। सदर तहसील में होने वाले विवाह डीएम आवास पर होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अगर कोई जोड़ा शादी करता है तो उसके खाते में 20 हजार रुपये गृहस्थी चलाने को दिया जाता है, वहीं 10 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान सरकार की ओर से दिया जाता है। पांच हजार रुपये प्रति जोड़ा प्रशासनिक खर्च होने के लिए निर्धारित है। सहालग का सीजन शुरू होते ही विभाग की ओर से सभी तहसीलों में एक साथ सामूहिक विवाह कराए जाने थे। समाज कल्याण अधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को जिले में 132 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक समेत उस क्षेत्र में रहने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सदर तहसील में 34 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। सामूहिक शादी कराने के लिए इस बार डीएम आवास को चुना गया है। डीएम आवास पर शादी होने के चलते उसे विशेष तरीके से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed