{"_id":"5be9cfe0bdec2269b1699d69","slug":"171542049760-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाई ने उठाई अखिलेश यादव के बदायूं से लड़ने की मांग, पत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाई ने उठाई अखिलेश यादव के बदायूं से लड़ने की मांग, पत्र भेजा
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
सपाई ने उठाई अखिलेश यादव के बदायूं से लड़ने की मांग, पत्र भेजा
बदायूं। समाजवादी पार्टी नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला अध्य्क्ष अफसर अली खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर बदायूं सीट से लोकसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में लिखा है कि इस समय बदायूं लोकसभा के हालात बद से बदतर हैं। धर्मेंद्र यादव और आबिद रजा में खुली जंग चल रही है। धर्मेंद्र यादव पर पार्टी विरोधी और मुस्लिम विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को पार्टी के सम्मेलन में सांसद के सामने मुसलमानों पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। हाल में रामेश्वर यादव ने हुजूर पाक की शान में गुस्ताखी कर जो कमेंट लिखा है वो सांसद के पक्ष में लिखा है, जिससे जिले के मुसलमानो में रोष है। धर्मेंद्र यादव मुस्लिम विरोधी कार्य करते हैं। भाजपा एवं आरएसएस से सांठगांठ रखते हैं।