{"_id":"5be72943bdec2269827d53ee","slug":"171541876035-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला ककोड़ा: अब लोगों को नहीं होगी मेले में आने पर दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला ककोड़ा: अब लोगों को नहीं होगी मेले में आने पर दिक्कत
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
मेला ककोड़ा: अब नहीं होगी
मेले में आने पर दिक्कत
कादरचौक। मेला ककोड़ा में जाम से मुक्ति को अंदर जाने को तीन मार्ग बनाये गए हैं, मुख्य रोड से कासगंज वालों के लिए अलग रोड बनाया जाएगा। जो पुराना मार्ग रहेगा। बदायूं की ओर जाने वालों को कादरबाड़ी होकर भी वैकल्पिक मार्ग बनेगा। यह व्यवस्था पिछले साल लगे जाम को देखते हुए की गई है। शनिवार को एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा और एसडीएम ने निरीक्षण कर जरूरी निर्देश भी दिए।
मेला ककोड़ा की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। गांव कादरबाड़ी में कीचड़ की खबर को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सड़क पर जेसीवी से मिट्टी डालने का काम किया जाने लगा है। मेला में सिरकी पाल तो पहुंच गए हैं, लेकिन अभी काम शुरू नहीं किया गया है। दो टेंकर मेला की कच्ची सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहे हैं।
---
तीन पार्किंग बनेगी..कौन करेगा रखवाली
कादरचौक। मेला में जाने वाले वाहनों के लिए तीन पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। जिसमें बाइक से लेकर बड़े वाहन तक के लिए मेले से बाहर ही खड़े करने की व्यवस्था होगी, लेकिन पार्किंग में वाहनों की रखवाली कौन करेगा। इस बारे में अभी जिला पंचायत तय नहीं कर सका है। हालांकि सुना जा रहा है कि जिला पंचायत इस पार्किंग का ठेका उठाने का मन बना रहा है। साथ ही मेला की झंडी का समय आ चुका है, लेकिन जिला पंचायत ने मेला का पफलेट तक सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन
--------------
...अब तक नहीं हुआ सुतिया टैक्स फ्री
कादरचौक। कई साल से मेले का सुतिया टैक्स माननीयों की कृपा से फ्री होता रहा है, मिछले वर्ष भी शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने टैक्स की रकम अदा कर मेलार्थियों के लिए सुतिया टैक्स को फ्री करा दिया था। इस बार अब तक मेले के लिए सुतिया टैेक्स फ्री करने के लिए किसी तरह की घोषणा नहीं हुई है।
------
सात प्रतिशत बढ़ा दुकानदारों का टैक्स
कादरचौक। मेला ककोड़ा में लगने वाली दुकानों से इस बार सात प्रतिशत का टैक्स बढ़ा कर वसूली की जाएगी। पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिक शुल्क देना पड़ेगा। टैक्स अधिकारी धर्मचंद्र यादव ने बताया कि तीसरी साल दुकानों का किराया बढ़ाया जाता है। ठेला, खोमचे वालों पर तहबाजारी का शुल्क नहीं बढाया गया है।
----
मेला, गंगा में लगाई डुबकी
कादरचौक। मेला ककोड़ा में शनिवार को दातागंज और शाहजहांपुर के कुछ श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर मनौती मांगीं। आचार्य गुरुचरण मिश्र कवि अभिषेक अनंत कल्पना शाहजहांपुर के राजेश शर्मा प्रियंका शर्मा, भास्कर पाठक आदि थे।