फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आज आएगी अटलजी की अस्थि कलश यात्रा

आज आएगी अटलजी की अस्थि कलश यात्रा

Fri, 24 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
आज आएगी अटलजी की अस्थि कलश यात्रा
आज आएगी अटलजी की अस्थि कलश यात्रा
विज्ञापन

- भाजपा पदाधिकारियों ने पूरी कर ली तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शनिवार 25 अगस्त बदायूं आएगी। भाजपा पदाधिकारियों ने इसकी तैयारी कर ली है।
भाजपा कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य ने बताया कि अटलजी की अस्थि यात्रा बरेली से चलकर देवचरा, बल्लिया होते हुए शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे दातागंज विधानसभा के ग्राम सेंदपुर बराई नेता झुकसा से बदायूं में प्रवेश करेगी। ग्राम सेंदपुर पर यात्रा को जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य एवं जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग कलश यात्रा को रिसीव करेंगे। इसके बाद कलश यात्र समरेर, दातागंज नगर, डहरपुर सैजनीं, म्याऊं, अलापुर, सखानू, इस्लामगंज मंडी समिति होते हुए शहर में प्रवेश करेगी। इसके बाद संतोष सिंह तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी अंबेडकर पार्क, लवेला चौक, गोपी चौक, नेहरू चौक, खैराती चौक, टिकट गंज चौक, पथिक चौक होते हुए कृष्णा लॉन कृष्णा लॉन पहुंचेगी। जहां एक श्रद्धांजलि सभा होगी। इसके उपरांत यात्रा नवादा चौराहा, मलगांव, बिनावर, विजय नगला होते हुए बरेली के रामगंगा को रवाना हो जाएगी। रामगंगा में अस्थि विसर्जन किया जाएगा। यात्रा का नेतृत्व दर्जा राज्यमंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा एवं मंत्री बलदेव सिंह औलख कर रहे हैं। यात्रा के बदायूं आगमन की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। अस्थि कलश यात्रा पर पुष्पांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए स्थान तय कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed