फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ट्रैक्टर की कपलिंग में फंसकर महिला की मौत

ट्रैक्टर की कपलिंग में फंसकर महिला की मौत

Sat, 02 Jun 2018 07:20 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की कपलिंग में फंसकर महिला की मौत
ट्रैक्टर की कपलिंग में
विज्ञापन

फंसकर महिला की मौत
ट्रैक्टर में लगी चक्की पर गेहूं पिसाने आई थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक महिला की ट्रैक्टर की कपलिंग में फंसकर मौत हो गई। महिला ट्रैक्टर में लगी चक्की पर गेहूं पिसाने आई थी। तभी यह हादसा हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ। उस समय मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़सान में ट्रैक्टर में लगी चक्की पर ग्रामीण अपने-अपने गेहूं पिसवा रहे थे। उसी चक्की पर गांव के विजेंद्र की 27 वर्षीय पत्नी रिंकी भी अपने गेहूं लाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रिंकी चक्की पर लगे कांटे पर अपने गेहूं की तौल करा रही थी। उसी समय अचानक उसका पल्लू ट्रैक्टर की कपलिंग में फंस गया। जिससे वह भी फंस गई। उस दौरान मौके पर खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। चक्की स्वामी ने तुरंत ट्रैक्टर को बंद किया परंतु तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। वह घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे तुरंत बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वाले महिला के शव को वापस ले आए और हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी। शनिवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed