फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मह:लि अस्पताल में सीएमओ की छापेमारी से हड़कंप

मह:लि अस्पताल में सीएमओ की छापेमारी से हड़कंप

Mon, 16 Oct 2017 12:00 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
मह:लि अस्पताल में सीएमओ की छापेमारी से हड़कंप
hospital - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। प्रसूताओं के तीमारदारों से वसूली और महिला वार्ड में डॉक्टरों के अनुपस्थित होने की खबर शुक्रवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने बाद हरकत में आए सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा रविवार सुबह अचानक महिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंच गए। यहां उन्हें एक महिला डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, उनसे जवाब तलब किया गया है। सीएमओ के निरीक्षण से अस्पताल में खलबली मच गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा जिला महिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले प्रसव और लेबर वार्ड का निरीक्षण किया। प्रसूताओं और उनके तीमारदारों से बातचीत की। सीएमओ के अनुसार, डॉ. नाजिया और स्टॉफ नर्स अनुपस्थित मिलीं। वार्ड में गंदगी मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमओ ने बताया कि एसएनसीयू वार्ड के निरीक्षण में बाल रोग विशेज्ञष डॉ. राजीव नहीं मिले। यहां मौजूद स्टॉफ नर्स से नवजात शिशुओं की दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा तो वह आधी-अधूरी जानकारी दे सकीं। आक्सीजन सिलेंडर की स्थिति को परखा गया। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने बताया कि रविवार को एक भी महिला चिकित्सक प्रसव वार्ड में ड्यूटी पर नहीं मिली। सीएमओ ने अनुपस्थित मिले डॉक्टर और कर्मचारियों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


प्रसव और एसएनसीयू वार्ड के निरीक्षण में जो डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित मिले उनसे जवाब-तलब किया गया है। प्रसूताओं से भी बातचीत की गई।महिला अस्पताल की स्थिति सुधारने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed