फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सोमवती अमावस्या आज, गंगाघाट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

सोमवती अमावस्या आज, गंगाघाट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Sun, 20 Aug 2017 06:31 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या आज, गंगाघाट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
उझानी (बदायूं)। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर रहेगा। लाखों की संख्या में श्रद्घालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने रविवार के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम किया। हालांकि जलस्तर में गिरावट आई है लेकिन गहराई अधिक होने की वजह से श्रद्धालुओं को डुबकी लगाते वक्त सजग रहना होगा। एहतियातन राजस्व कर्मियों के साथ पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। व्यवस्था की दृष्टि से पंद्रह नाव लगाईं गई हैं। प्रत्येक नाव पर दो-दो गोताखोर रहेंगे।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में गिरावट शनिवार दोपहर से शुरू हो गई। जलस्तर कम हो जाने से बदायूं के छोर वाले घाटों पर रेतीला टापू भी नजर आने लगा। सीढ़ियों के नजदीक गहराई अधिक होने की वजह से राजस्व विभाग ने सुबह में बल्लियां गाड़ने का काम कराया। उन सभी स्थानों को चिन्हित कर दिया गया है जहां श्रद्घालुओं के लिए खतरा रहेगा। घाट पर मौजूद दुकानदारों की मानें तो सोमवती अमावस्या पर हर साल ही लाखों की संख्या में श्रद्घालु पहुंचे हैं। सर्वाधिक भीड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाटों पर रहती है, इसलिए राजस्व विभाग ने 15 नावों की व्यवस्था की है। प्रत्येक नाव पर दो-दो प्राइवेट गोताखोर निगरानी करेंगे। उन्हीं के लिए श्रद्धालुओं को बचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कछला पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस के अलावा आसपास थानों से फोर्स को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। श्रद्धालुओं को जाम के झमेले से दूर रखने के लिए वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था घाट से दूर की गई है। राजस्व कर्मियों की देखरेख को तहसीलदार सदर भी घाट पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बच्चों पर रखें नजर, पहले गुम हो चुके हैं दो बालक
उझानी। पूर्णिमा समेत विशेष स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ खासकर बच्चों पर भारी पड़ती रही है। दो साल पहले सोमवती अमावस्या पर राजस्थान के धौलपुर में गुर्जर कालोनी निवासी गिरीश कुमार शर्मा की सात वर्षीय बेटी रौनक शर्मा और इस बार पांच मई को स्नान पर्व पर दिल्ली के संगम गिहार इलाके के निवासी सुरेंद्र का 10 वर्षीय बेटा प्रिंस गुम हो चुका है। रौनक और प्रिंस की खोजबीन के लिए घरवालों ने शासन स्तर पर पहुंचकर अफसरों तक पहुंचकर गुहार लगा ली, लेकिन किसी का भी सुराग नहीं लग पाया। इसलिए नहाते वक्त घाट पर बच्चों को अकेला नहीं छोड़ें। बच्चों पर कड़ी नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed