{"_id":"597b2df94f1c1b647b8b4ab0","slug":"171501244921-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक से पहले शिवभक्तों की टोलियों ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक से पहले शिवभक्तों की टोलियों ने पकड़ी रफ्तार
Updated Fri, 28 Jul 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। शिवभक्तों में शुक्रवार को गजब का उत्साह नजर आया। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए कछला गंगाघाट से शिवालयों की ओर चले कांवड़ियों ने पहले कांवड़ पूजन किया। गंगाघाट पर आस्था की डुबकी भी लगाई। कछला से लेकर बदायूं तक हाईवे पर कांवड़ियों की धूम रही। टोलियों के साथ मौजूद कलाकारों ने कांवड़ियों का मन मोह लिया।
कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला बृहस्पतिवार से ही जारी रहा लेकिन शुक्रवार सुबह भीड़ बढ़ने लगी। टोलियों के रूप में गंगाघाट पर पहुंचते रहे शिवभक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ पूजन के दौरान भगवान शंकर का गुणगान किया। टोलियों में शामिल शिवभक्तों ने भोले की महिमा से सराबोर भजन सुनाकर माहौल शिवमय बना दिया। घाट पर देर रात तक कांवड़ भरने का दौर चला। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिवालयों की ओर चले शिवभक्तों ने बताया कि सावन महीने के चौथे सोमवार को जालभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की टोलियों में इजाफा भी नजर आया। हाईवे पर कछला से लेकर बदायूं तक कई प्रमुख स्थानों पर कलाकारों ने नृत्य के जरिए शिवभक्तों को झूमने उठने को मजबूर कर दिया। छतुइया मंदिर और वितरोई मोड़ के पास भंडारे में शिवभक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। सेवादारों ने कांवड़ियों के सम्मान के लिए खास इंतजाम भी किए।
--
शिवभक्तों को लेकर सतर्क रहा पुलिस फोर्स
उझानी। सावन महीने के चौथे सोमवार को जलाभिषेक से पहले गंगाघाट पर पहुंच रहे कांवड़ियों को लेकर शुक्रवार को पुलिस और राजस्व विभाग के अफसर सतर्क नजर आए। प्रमुख प्वाइंटों से लेकर गंगाघाट पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स के जरिए हालात पर नजर रखी गई। एसडीएम पारसनाथ मौर्य और सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया के साथ प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने भी पेट्रोलिंग की। पेट्रोलिंग के दौरान रास्ते में पुलिस कर्मियों को भी चेक किया गया।
विज्ञापन
--
नाविकों को भी सतर्क रहने के निर्देश
उझानी। शनिवार और रविवार को कांवड़ियों की संख्या में जबरदस्त इजाफे की संभावना के मद्देनजर तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने पंखियानगला निवासी नाविकों से बात कर उन्हें सतर्क रहने का निर्देश दिया। राजस्व विभाग ने करीब दो दर्जन नावों की व्यवस्था कराई थी। इसे बढ़ाकर अब ढाई दर्जन कर दिया गया है। प्रत्येक नाव पर दो-दो गोताखोर मौजूद रहेंगे। बता दें कि पीएसी के नाविक भी मोटर बोट के साथ गंगा में पेट्रोलिंग करते हैं।