{"_id":"594e58544f1c1b39648b45b6","slug":"171498306644-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम कार्यालय पर किया राष्ट्रराग का कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम कार्यालय पर किया राष्ट्रराग का कीर्तन
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एडीएम प्रशासन के दफ्तर पर भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सदस्यों ने शनिवार को राष्ट्रराग रघुपति राघव राजाराम का कीर्तन किया। इसके बाद जनसमस्याओं के निस्तारण और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड ने कहा कि अपर जिला अधिकारी प्रशासन जनपद की नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों के प्रभारी अधिकारी भी है। नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम पर है। सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। अधिकारी और कर्मचारी पूर्णतया भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिला प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति अथवा निकट संबंधी कार्य कर रहे हैं। पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। वसूली कार्य के लिए आपराधिक तत्व लगाए गए हैं, जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर वसूली का कार्य करते हैं। महापुरुषों के स्मारकों के निकट प्रचार सामग्री लगाई गई है। इसलिए जिला प्रशासन को कारगर कदम उठाना चाहिए। इस दौरान एमएल गुप्ता, आरजी गोस्वामी, रामगोपाल, कृष्णपाल, अनिल तोमर, वेदपाल सिंह, अनिल अग्रवाल, सुरेश पाल सिंह, अलंकार तोमर, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।