फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   17 nominations for the post of municipality-nagar panchayat president, eunuch filed form from Kunvargaon

Budaun News: नगर पालिका-नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 17 नामांकन, कुंवरगांव से किन्नर ने भरा परचा

Fri, 21 Apr 2023 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
17 nominations for the post of municipality-nagar panchayat president, eunuch filed form from Kunvargaon
- अब तक 38 दावेदार करा चुके हैं नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में निकाय चुनाव को लेकर लगातार नामांकन कराए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले की कई नगर पालिका और नगर पंचायतों से 17 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। इस दौरान कुंवरगांव से एक किन्नर ने भी अपना परचा भरा। तो एक दावेदार ने दूसरा नामांकन कराया। सदस्य पद पर भी नामांकन कराने वालों की होड़ लगी रही। सुबह से शाम तक 236 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया।
कुंवरगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर एक किन्नर समेत दो लोगों ने परचा भरा है। किन्नर रज्जो बृहस्पतिवार को अपने साथी किन्नरों के साथ नामांकन स्थल मंडी समिति पहुंचीं। उन्होंने बड़े जोर शोर से अपना नामांकन कराया। इसके अलावा कुंवरगांव से सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र पाल ने अपना परचा भरा है। कस्बे में उनकी दो दुकानें भी चल रहीं हैं। सखानू नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर पूर्व चेयरमैन के परिवार से फैजल ने दो और उनके भाई फैजान ने एक नामांकन कराया है। इधर उसावां से पूर्व चेयरमैन पुष्पादेवी ने अध्यक्ष पद पर दो परचे भरे हैं। उनके अलावा पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश कश्यप, उनकी पत्नी सुमन लता, सगे साढू मूंजीलाल और व्यापारी धन्नूलाल ने चेयरमैन प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया है। बृहस्पतिवार को फैजगंज बेहटा नगर पंचायत से पूर्व चेयरमैन सिम्मी दानिश और उनके ससुर मेहरवान खां ने अध्यक्ष पद पर परचा भरा है। उसहैत से युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने दूसरा परचा भरा है। नगर पालिका सहसवान से अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार माहेश्वरी ने नामांकन कराया है। उधर अलापुर नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी वीना भारद्वाज ने नामांकन कराया। अलापुर से तीन और प्रत्याशियों ने अपने नामांकन कराएं हैं। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद पर 17 और सदस्य पद पर 236 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

तो वहीं बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद को 66 और सदस्य पद को 278 उम्मीदवारों ने परचा खरीदा।
-----------
(20बीडीएन-54)
एसपी देहात ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण
बिल्सी। तहसील परिसर में चल रही स्थानीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का बृहस्पतिवार को एसपी देहात अजय प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। करीब एक बजे पहुंचे एसपी देहात ने पहले नामांकन प्रक्रिया देखी। फिर नगर के नन्नूमल जैन कॉलेज में बनने वाले मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन निकाय चुनाव को सतर्क है। इस दौरान ईओ विजेंद्र सिंह पाल, कोतवाल एके सिंह, अजय गिरि मौजूद रहे। संवाद ---------
विज्ञापन
विज्ञापन

चार प्रत्याशियों ने खरीदे परचे
बिसौली। बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद को अशोक वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, संजय गर्ग और सविता शर्मा ने नामांकन पत्र खरीदा। यहां सदस्य पद को सात नामांकन पत्र जमा हुए और 10 खरीदे गए। सैदपुर नगर पंचायत से चेयरमैन पद के तीन पर्चे दाखिल हुए। तीन परचे खरीदे गए। सदस्य पद को 10 नामांकन दाखिल हुए जबकि 11 पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत मुड़िया और वजीरगंज से अध्यक्ष पद का कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। मुड़िया से सदस्य पद के चार पर्चे दाखिल हुए व 11 बिके। वजीरगंज से सदस्य पद को 16 परचे खरीदे गए। तहसीलदार अशोक सैनी ने पटलों पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed