फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नए साल की बधाइयों और मुबारकबाद में गुजरा दिन

नए साल की बधाइयों और मुबारकबाद में गुजरा दिन

Tue, 01 Jan 2019 10:26 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
नए साल की बधाइयों और मुबारकबाद में गुजरा दिन
नए साल की बधाइयों और मुबारकबाद में गुजरा दिन
विज्ञापन

बदायूं। नए साल का पहला दिन बधाइयों और मुबारकबाद देने में गुजर गया। साल के पहले दिन अधिकारी, कर्मचारी तय समय से देर से पहुंचे। इसकी वजह यह रही कि सोमवार की रात लोग देर से सोए या फिर कुछ की सारी रात जागते गुजरी। पहले दिन कुछ स्कूलों की छुट्टी रही, जो खुले उनमें बच्चे कम संख्या में पहुंचे। मंगलवार को कई लोगों ने साल की शुरुआत अपने तरीके से की। कोई मंदिर गया, तो किसी ने घूमकर अपना दिन बिताया।
पूरा साल खुशहाली भरा रहा और जीवन को एक नई दिशा मिले नए साल के आगमन पर लोग अपनों के लिए करते हैं। बधाइयां देने का सिलसिला नया साल आने के एक-दो दिन पहले ही शुरू हो गया था। सोमवार 31 दिसंबर की रात शहर से लेकर देहात तक नए साल का जश्न मना। ठंड होने के बावजूद लोग आधी रात को सड़कों पर घूमते नजर आए। रातभर लोग फोन पर एक-दूसरे को बधाई देने में लगे रहे। इस कारण ज्यादातर लोगों के पहले दिन की शुरुआत देर से हुई। मंगलवार सुबह जागे तो बधाइयां देने का सिलसिला फिर शुरू हो गया। मोबाइल पर बात करने के साथ तमाम लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बधाई दी। सरकारी हो या गैर सरकारी दफ्तर, लोगों ने काम शुरू करने से पहले एक-दूसरे को खुश रहने की बधाई दी।
विज्ञापन

शहर में घूमने को कोई पर्यटन स्थल नहीं है। फिर भी लोगों ने नए साल का पहला दिन अपने हिसाब से बिताया। कुछ लोग सुबह होते ही दर्शन करने मंदिर जा पहुंचे। किसी ने माता-पिता और बड़ों का अशीर्वाद लिया। किसी ने पत्नी के साथ बाहर जाकर खाना खाया, कोई फ्रैंड के साथ घूमने गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मंदिरों में रही भीड़
साल का पहला दिन मंगलवार होने की वजह से मंदिरों में भीड़ रही। लोग नए साल को लेकर अपनी खुशहाली, समृद्धि को लेकर मनौती मांगते रहे। वहीं छात्र-छात्राएं भी अपने कॅरियर के उज्जवल भविष्य को लेकर मंदिरों में माथा टेकने के लिए पहुंचे।
---
नए साल पर युवाओं को दी प्रेरणा
बदायूं। यूथ डांस विला, युवा मंच संगठन की ओर से नए साल के आगमन पर साहित्यकारों, शिक्षकों, संगीतकारों, समाजसेवियों द्वारा युवाओं को प्रेरणा देने के लिए एक नूतन वर्ष की संध्या का आयोजन किया। युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता ने युवाओं को माता-पिता परिजनों के साथ रहने सलाह दी। इस मौके पर साहित्यकार भूराजसिह राजलायर, शास्त्रीय संगीति ज्ञाता शुभव, भानु प्रकाश भानु, आशा गुप्ता आदि मौजूद रहे। --
नए साल पर बच्चों ने हस्तनिर्मित वस्तुएं भेंट कीं
बदायूं। नववर्ष 2019 के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुरधीरपुर में बच्चों ने हस्तनिर्मित सुंदर-सुंदर शोपीस विद्यालय को भेंट किए। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिश्चन्द्र सक्सेना ने उपस्थित सभी बच्चों, स्टाफ, प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ, आंगनबाड़ी, पूर्व छात्र/छात्राओं को पेन दिए। इस मौके पर राहुल, स्वाति, अंजलि, माधुरी लता, भारती शाक्य, मोहिनी, रिंकी शाक्य, अंजू आदि मौजूद रहे।

--
पूरे जोश, उल्लास के साथ किया नए साल का स्वागत
आसफपुर। नूतन वर्ष का स्वागत कस्बा सहित क्षेत्र में पूरे जोश और उल्लास के साथ किया गया। ज्यादातर युवा देर रात तक डीजे पर थिरकते रहे। रात 12 बजे बजते ही नए साल के आगाज में आतिशबाजी की। सरकारी दफ्तरों में भी नए साल की बधाइयां देने का सिलसिला जारी रहा। पूरे दिन चाय, कॉफी और मिठाइयों का दौर चलता रहा। बच्चों में नए साल को लेकर खासा उत्साह देखा गया। ओरछी चौराहे पर भी नए साल की धूम रही, लेकिन शराब के हुडदंग से माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed