फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भाजपा कार्यकर्ता नत्थूलाल के घर पहुंचे डिप्टी सीएम, 10 लाख का चेक दिया

भाजपा कार्यकर्ता नत्थूलाल के घर पहुंचे डिप्टी सीएम, 10 लाख का चेक दिया

Thu, 29 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता नत्थूलाल के घर पहुंचे डिप्टी सीएम, 10 लाख का चेक दिया
फोटो- 29 बीडीएन 4, 5, 6
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता नत्थूलाल के घर पहुंचे डिप्टी सीएम, 10 लाख के चेक दिए
बेटों को सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाएं देने का दिया भरोसा
कमल संदेश रैली में जाते समय सड़क हादसे में हुई थी नत्थूलाल की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी (बदायूं)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को बिल्सी इलाके के बैरमई बुजुर्ग गांव में भाजपा कार्यकर्ता नत्थूलाल के घर पहुंचे। वहां उन्होंने नत्थूलाल के परिवार वालों को दस लाख रुपये के चेक दिए। पीड़ित परिवार को अन्य सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिलाया तो नत्थूलाल की पत्नी की मांग पर उनके दोनों बेटों को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम बैरमई बुजुर्ग निवासी नत्थूलाल शाक्य भाजपा कार्यकर्ता थे। 17 नवंबर को कमल संदेश रैली में शामिल होने को जाने के दौरान बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सतेते चौराहे के पास उनकी बाइक में एक बस ने टक्कर मार दी थी। इसमें गंभीर चोटें आने से उनकी मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भाजपा की ओर से नत्थूलाल के परिवार को ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हेलीकाप्टर से गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बैरमई बुजुर्ग गांव के बाहर बने हैलीपैड पर पहुंचे। जहां पहले से मौजूद विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और अफसरों ने उनका स्वागत किया। पुलिस की सलामी लेने के बाद डिप्टी सीएम कार में बैठकर सीधे नत्थूलाल के घर गए। जहां पीड़ित परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख एवं मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से पांच लाख यानी कुल दस लाख रुपये की सहायता राशि के चेक मृतक नत्थूलाल के परिवार को दिए। इसके अलावा पारिवारिक लाभ योजना के तहत स्वीकृत 30 हजार रुपये का चेक एवं विधवा पेंशन का स्वीकृति प्रमाण पत्र नत्थूलाल की पत्नी को दिया। मृतक की पत्नी ने दोनों बेटों मुनीश और अवनीश को सरकारी नौकरी दिलवाए जाने की मांग की, इस पर डिप्टी सीएम ने प्रयास करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। शासन द्वारा जो संभव मदद होगी दी जाएगी। करीब आधा घंटे बाद डिप्टी सीएम हेलीकाप्टर में बैठकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सिडको के चेयरमैन बीएल वर्मा, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, आरके शर्मा, धर्मेंद्र शाक्य, चेयरमैन दीपमाला गोयल, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी आरए डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह, एसडीएम लालबहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, जितेंद्र यादव, राजेश यादव, विवेक राठी, शैलेंद्र शर्मा, पीयूष शाक्य, दीपक गुप्ता, शेखर सक्सेना, सर्वेश शाक्य, मनोज मसीह, गौरव गुप्ता, पुरुषोत्तम टाटा, श्यामबहादुर शाक्य आदि रहे।
--------
दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उसके साथ पहुंचे विधायकों, भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक नत्थूलाल शाक्य को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि नत्थूलाल भाजपा के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता थे। उनकी कमी को पूरा किया जाना मुश्किल है।
------------
राजनीतिक बयानों से बचते रहे डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार को सहायता राशि के चेक देने के बाद मृतक नत्थूलाल के घर के बाहर 10 मिनट तक बैठे रहे। इस दौरान पत्रकारों ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, अभी हाल में दूसरे प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम और आने वाले लोकसभा चुनाव के संबंध में कई सवाल किए। मगर डिप्टी सीएम ने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। बोले-आज कोई राजनीतिक बात नहीं होगी। मैं यहां केवल पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने आया हूं।

-------------
विधायक निधि से बनेगा नत्थूलाल स्मृति द्वार
मृतक की पत्नी ने गांव के बाहर नत्थूलाल के नाम से स्मृति द्वार बनवाने की मांग की। इस पर डिप्टी सीएम ने विधायक आरके शर्मा से स्मृति द्वार विधायक निधि से बनवाने को कहा। इसके लिए विधायक आरके शर्मा ने हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed