{"_id":"5be9c37abdec22698671fd08","slug":"161542046586-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मीलादुन्नबी 21 को, नहीं पड़ेगी कोई नई परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मीलादुन्नबी 21 को, नहीं पड़ेगी कोई नई परंपरा
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को ईद मीलादुन्नबी को लेकर बैठक की। इसमें शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नगर मजिस्ट्रेट और एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई। ईद मीलादुन्नबी का जुलूस 21 नवंबर को निकाला जाएगा।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि सभी ईद मिलादुन्नवी के दिन सभी मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करते रहेंगे। यह ध्यान रहे कि कहीं कोई नई परंपरा न डालने दी जाए। सभी जुलूस के परंपरागत मार्ग पहले से देखकर तय कर लें। असामाजिक तथा शरारती तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। धारा 144 का कड़ाई से पालन किया जाए। सफाई तथा जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति विद्युत समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें।
डीएम ने कहा कि ईद मीलादुन्नबी के जुलूस के दौरान एडीएम प्रशासन एवं एसपी सिटी तथा एडीएम वित्त एवं राजस्व एवं एसपीआरए निरंतर भ्रमणशील रहेंगे।
बैठक में एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपीआरए डॉ. एसपी सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।