{"_id":"5be72946bdec22699917792f","slug":"161541876038-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज के दूसरे दिन बसों, ट्रेनों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज के दूसरे दिन बसों, ट्रेनों में रही भीड़
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। भैया दूज के दूसरे दिन भी रोडवेज बसों और ट्रेनों में खासी भीड़ रही। इससे यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्री आपस में धक्का मुक्की करते नजर आए।
दूसरे शहर में रहकर नौकरी करने वाले लोग दिवाली मनाने अपने घर आए थे। भैया दूज मनाने को रिश्तेदारी में जाते हैं। भैयादूज के अगले दिन शनिवार को लोगों का लौटना शुरू हो गया। इसी के चलते रोडवेज बसों और ट्रेनों में भीड़ रही। रोडवेज पर लोगों को काफी देर बस का इंतजार करना पड़ा। कई मार्गों पर चलने वाली बसेें ठसाठस भरकर चलती रहीं। इधर ट्रेनों में भी काफी भीड़ भाड़ रही, ट्रेन में यात्रियों को पायदान पर यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ा। शनिवार दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस स्टैंड पर बस पहुंचते ही यात्रियों ने घुसना शुरू कर दिया। बाहर खड़े लोग बस रुकने के से पहले ही मुख्य गेट पर चढ़ना शुरू हो जा रहे थे। ऐसे में गेट पर फंसकर कुछ लोगों के चोट भी लग गई। वहीं कुछ लोगों ने खिड़कियों के सहारे अपने बैग को अंदर डालकर सीट पर कब्जा किया।