फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सीएमओ का स्वास्थ्य केंद्रों पर छापा, गायब मिले स्टाफ का वेतन काटा

सीएमओ का स्वास्थ्य केंद्रों पर छापा, गायब मिले स्टाफ का वेतन काटा

Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ का स्वास्थ्य केंद्रों पर छापा, गायब मिले स्टाफ का वेतन काटा
सीएमओ का स्वास्थ्य केंद्रों पर छापा, गायब मिले स्टाफ का वेतन काटा
विज्ञापन

बदायूं। प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने शनिवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। उन्हें निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने ऐसे कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं।
प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह शनिवार सुबह सवा दस बजे नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखूपुर पहुंचे। जहां केवल स्टाफ नर्स राजकुमारी उपस्थित मिलीं। जबकि डॉ. गौस मोहम्मद, एलए मजर खान, वार्ड ब्वाय मुनेंद्र कुमार, वार्ड आया निमता जौहरी, सोनम, दीपिका, रिचा और प्रीतिलाल लापता थे। सीएमओ ने डॉ. गौस मोहम्मद समेत सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने पूर्वाह्न 11 बजे नवीन पीएचसी असरासी का निरीक्षण किया। वहां पर एमपीडब्ल्यू नीरज कुमार और एचवी सोनवाला अनुपस्थित मिले। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलफाम खान के बादुल्लागंज में ओपीडी करने जाने की जानकारी मिली। इसके बाद 11:30 बजे सीएमओ सीएचसी कादरचौक पहुंचे। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इमरान नहीं मिले। उनके क्षेत्र में जाने की जानकारी मिली। वहां तैनात डॉ. सुकृती यादव एक अक्तूबर से अनुपस्थित हैं। मेडिकल ऑफीसर डॉ. अवधेश सिंह राठौर भी अनुपस्थित मिले। नेत्र परीक्षक टीकम सिंह, चपरासी रियासत, मेगल नाथ, वार्ड ब्वाय नितिन कुमार, अबरार अहमद और संविदा पर डॉ. अरविंद, आदेश यादव और कर्मचारियों में राजपाल सिंह, नबी आलम, भगवान सिंह, रुचि सक्सेना, गौरईया बेगम, सोनू यादव अनुपस्थित मिले। वहीं प्रसव कक्ष में गंदगी मिली। प्रसव कराने वाली महिलाओं को मानक के अनुसार दूध नहीं दिया गया। इस पर प्रभारी सीएमओ ने असंतोष जताया। जननी सुरक्षा योजना के तहत 31 अक्तूबर तक 231 लाभर्थियों को भुगतान नहीं किया गया है। उनको तीन दिन के अंदर भुगतान करने के निर्देश दिए। साथ ही बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed