{"_id":"5b7c56b642c79246627aafdc","slug":"161534875318-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसएसपी का दातागंज बाजार में छापा, शटर गिराकर भागे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसएसपी का दातागंज बाजार में छापा, शटर गिराकर भागे दुकानदार
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-5,6
कई दुकानों से पकड़ी गई पॉलिथीन, जुर्माना वसूला
डीएम, एसएसपी का दातागंज बाजार में छापा, शटर गिराकर भागे दुकानदार, लापरवाही पर ईओ का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज (बदायूं)। डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार ने मंगलवार को दातागंज मुख्य बाजार में छापा मारा तो दुकानदारों में खलबली मच गई। इन अफसरों के साथ मौजूद टीम को पॉलिथीन चेक करते देख कस्बे के करीब 80 फीसदी दुकानदार अपनी दुकानें बंद करइधर-उधर खिसक गए। भारी मात्रा में दुकानों पर पॉलिथीन पकड़ी गई। इसमें ईओ की घोर लापरवाही मानी गई। डीएम ने ईओ का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
डीएम और एसएसपी को दातागंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जाना था। सुबह पौने दस बजे दातागंज पहुंचे डीएम और एसएसपी ने तहसील जाने से पहले मुख्य बाजार में छापा मारा। सबसे पहले बाबा स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, बालाजी इंटरप्राइजेज, शिवम कंयुनिकेशन आदि पर छापा मारा गया। इन सभी दुकानों पर पॉलिथीन से बनी सामग्री बिकती मिली। शासन के आदेश का खुला उल्लंघन किया जा रहा था। डीएम ने इसके लिए ईओ को लापरवाह माना। उन्होंने अग्रिम आदेशों तक ईओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम दातागंज ने बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 30 हजार रुपये का जुर्माना दुकानदारों से वसूला गया है। कस्बे के तीन बड़े दुकानदार अपनी दुकाने बंद करके चले गए हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
लापरवाही पर प्रधान और डीपीओ को नोटिस जारी
दातागंज। बदायूं से दातागंज जाते वक्त डीएम दिनेश कुमार सिंह ने पापड़ में स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां केवल 50 बच्चे उपस्थित थे। इनमें अधिकतर बच्चे बिना यूनिफार्म के थे। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उसी विद्यालय परिसर में खुले दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर 85 बच्चे पंजीकृत हैं। जहां डीएम को केवल सात बच्चे ही मिले। इस पर डीएम ने आंगनबाड़ी वर्कर्स की जमकर फटकार लगाई। डीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पौधरोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर में लगाए गए अधिकतर पौधे सूख गए थे। बाकी बचे हुए बकरियां खा गईं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। -----
विज्ञापन
सीएचसी में गंदगी देख डीएम खफा, लगाई फटकार
दातागंज। डीएम को दातागंज सीएचसी में गंदगी मिली। वहां तैनात सफाई कर्मी अजीत सिंह और रिपिका अनुपस्थित थे। डीएम ने दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सीएचसी के चौकीदार कल्याण सिंह की ओर से पॉलिथीन का प्रयोग करने पर डीएम ने उसके वेतन से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूलने को कहा। चिकित्सालय के ड्रेसिंग रूम, किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में जंग लगा स्टूल, दंत चिकित्सक कक्ष में बाथवेशन अत्यंत गंदा, जंग लगी अलमारी, स्टूल देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों की जमकर क्लास ली। इस दौरान नन्ही देवी समेत अन्य मरीजों ने एंटी रैबीज वैक्सीन न होने की बात कही।