{"_id":"5aa6858a4f1c1ba3238b4c0c","slug":"161520862602-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में आग से एक लाख रुपये का सामान स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में आग से एक लाख रुपये का सामान स्वाहा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नझियाई मोहल्ले में सोमवार को झोपड़ीनुमा दो घरों में आग से करीब एक लाख रुपये की सामान राख हो गया। एक गृहस्वामी की बेटी के दहेज के लिए इकट्ठा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया तो आग बुझाने की कोशिश में दूसरे गृहस्वामी की विवाहित बेटी के दोनों हाथ झुलस गए। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
हादसा शाम करीब चार बजे हुआ। नझियाई मोहल्ले में छत्रपाल कश्यप और प्रेमपाल के झोपड़ीनुमा घर एक-दूसरे के बराबर हैं। सबसे पहले छत्रपाल के घर में आग की लपटें उठीं। घरवालों के साथ आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने पड़ोसी प्रेमपाल के झोपड़ीनुमा घर को भी चपेट में ले लिया। मोहल्ले के लोगों के साथ प्रेमपाल की विवाहित बेटी भगवान देवी (26) आग बुझाने की कोशिश करने को बढ़ी तो उसके दोनों हाथ झुलस गए। घरवालों ने निजी चिकित्सक के पास ले जाकर भगवान देवी का प्राथमिक उपचार कराया। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लगा। इस दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने अपने छप्परों पर भी पानी की बौछार शुरू कर दी।
आग से प्रेमपाल के घर में अनाज, चारपाइयों के साथ बक्से में रखे 30 हजार रुपये जल गए। छत्रपाल के घर में सर्वाधिक नुकसान हुआ। उसकी बेटी पूजा की 15 अप्रैल को शादी तय है। शादी में बतौर दहेज देने के लिए उसने जो सामान जुटाया, वह भी आग की भेंट चढ़ गया। दोनों झोपड़ीनुमा घरों में आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ितों का कहना है कि आग कैसे लगी, यह किसी को पता नहीं लग पाया। चूल्हे भी नहीं जल रहे थे।