{"_id":"5a2e8c804f1c1bb34a8b585e","slug":"161513000064-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनि महाराज के मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनि महाराज के मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बड़े महादेव के मंदिर परिसर में सोमवार को शनि महाराज के मंदिर का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजकों ने सबसे पहले हवन-पूजन कराया। शनिदेव की आरती के बाद भंडारे में जुटे श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाकर जय जयकार की।
वार्षिकोत्सव शुरू होने पर महंत शिवम शर्मा ने पूजन कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों समेत आयोजकों ने हवन में आहुतियां अर्पित कर मंगलकामनाएं कीं। महंत ने आयोजकों को शनिदेव की महिमा के बारे में भी बताया। श्रद्धालुओं ने शनि मंदिर की परिक्रमा भी की। दोपहर तक महिलाओं ने संकीर्तन किया। दोपहर बाद मंदिर परिसर में ही भंडारे का आयोजन कर प्रसाद बांटा गया। धार्मिक कार्यक्रम में शांतिदेवी, संजय माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी,सुमित, कुमार, नरेश शर्मा, पालिका सदस्य अजय कुमार यादव, ललित माहेश्वरी, नीलम, मोना माहेश्वरी, विजय गोपाल, केशव गर्ग और शिवकिशोर माहेश्वरी आदि मौजूद थे।