फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   17-year-old girl murdered in Badaun her body hidden in maize field

UP: बदायूं में 17 वर्षीय छात्रा की हत्या, मक्के के खेत में छिपाई लाश; आरोपी पिता-पुत्र हिरासत में

Sun, 05 Jul 2026 01:34 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Jul 2026 01:34 PM IST
सार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मक्के के खेत में छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने गांव के युवक और उसके पिता पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
17-year-old girl murdered in Badaun her body hidden in maize field
मक्के के खेत में मिला था शिवानी का शव - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार को मक्के के खेत में मिला। किशोरी की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक और उसके पिता को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, रामपुर टांडा गांव निवासी शिवानी शनिवार सुबह नागा जूना इंटर कॉलेज से टीसी लेने घर से निकली थी। वह देर शाम तक वापस नहीं आई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला। शिवानी ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंBareilly News: पत्नी करती थी प्रताड़ित, पुलिस मांग रही थी घूस; परेशान होकर कुलदीप ने दी जान; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ शव 
परिवार ने बताया कि गांव का एक युवक शिवानी को लगातार परेशान करता था। शनिवार सुबह भी युवक की शिवानी से लगभग 20 मिनट फोन पर बात हुई थी। शक के आधार पर परिजनों ने युवक से पूछताछ की। युवक की निशानदेही पर गांव के पास स्थित उसके मक्के के खेत से शिवानी का शव बरामद किया गया। 

मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि युवक और उसके पिता ने मिलकर शिवानी की हत्या की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

चुन्नी से गला कसकर हत्या का आरोप 
बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने जुगेंद्र नामक युवक पर शिवानी की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि जुगेंद्र ने चुन्नी से गला दबाकर शिवानी की जान ली। इस आरोप के आधार पर पुलिस ने जुगेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed