फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Harassed by wife and facing police demands for a bribe Kuldeep took his own life in desperation

Bareilly News: पत्नी करती थी प्रताड़ित, पुलिस मांग रही थी घूस; परेशान होकर कुलदीप ने दी जान; पढ़ें पूरी कहानी

Sun, 05 Jul 2026 11:22 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Jul 2026 11:22 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी और करगैना चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। कुलदीप ने कहा कि चौकी प्रभारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे थे। वह घूस मांग रहे थे। इन आरोपों की जांच के लिए एसएसपी ने कमेटी गठित की है।  

विज्ञापन
Harassed by wife and facing police demands for a bribe Kuldeep took his own life in desperation
कुलदीप की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक निजी अस्पताल के नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी ने दूसरी पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाए। कुलदीप ने आरोप लगाया कि पत्नी गुंजन और उसके मायके वाले उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे थे। शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय करगैना चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार उससे घूस मांग रहे थे। इससे आहत होकर उसने जान दे दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपों की जांच के लिए एसपी सिटी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। वहीं, आत्महत्या के मामले में कुलदीप की पत्नी, साले-साली और साढ़ू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन




वीडियो में कुलदीप ने बताया कि पत्नी गुंजन घर के जेवर व नकदी मायके वालों को दे देती थी। टोकने पर मायके वालों को बुला लेती थी। उसके भाई अमित ने एक दिन उनके घर आकर परिवार की एक महिला से छेड़खानी की। कुलदीप ने इसकी तहरीर सुभाषनगर थाने में दी। थाना प्रभारी से लेकर करगैना चौकी प्रभारी तक की मिन्नतें की पर कुछ न हुआ। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने कार्रवाई के बदले में रुपये मांगे। जब उसे अहसास हो गया कि पुलिस उसकी मदद नहीं करेगी तो उसने मरने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- दूसरी शादी दो माह भी नहीं चली: बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट ने जहर खाकर दी जान, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंजन ने एक जुलाई को ही करा दी थी धोखे से शादी की रिपोर्ट
आरोपी बनाई गई गुंजन उर्फ गुंजा ने महिला थाने में एक जुलाई को ही अपने पति और ससुराल वालों पर धोखे से शादी करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट करा दी थी। उसने आरोप लगाया है कि पति ने अपनी पहली शादी और 13 साल के बेटे की बात छिपाई। विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसमें कुलदीप, उसके माता-पिता व भाई-भाभी पर धमकाने का आरोप लगाया है। 

गुंजन ने ये भी आरोप लगाया कि उसका पति कुलदीप बिना डिग्री का डॉक्टर है और अवैध क्लीनिक चलाता है। उसे हर तीन दिन पर कोई ऐसा इंजेक्शन लगाया जाता था, जिससे उसका शरीर अत्यधिक कमजोर हो गया। कुलदीप का भाई खुद को सत्ताधारी दल से जुड़ा व नेता का करीबी बताता था। 

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कुलदीप की मौत के बाद उसके पिता की तहरीर पर पत्नी समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

दूसरी शादी करके भी नहीं मिला सुकून 
पहली पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी से जिंदगी में सुकून खोजने की कोशिश बेकार गई। नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिले परिवार के लोगों ने बताया कि दूसरी शादी करके कुलदीप ऐसे जाल में फंस गया था, जिससे निकलने का उपाय करते हुए वह और उलझता जा रहा था। इसी वजह से उसने मरने का फैसला कर लिया। 

पिता सत्यपाल गोस्वामी ने बताया कि कुलदीप की पहली शादी 15 वर्ष पहले दयावती से हुई थी। उससे एक बेटा उत्कर्ष है। तीन माह पहले ढाई लाख रुपये के आपसी समझौते पर पहली पत्नी से कुलदीप का तलाक हुआ था। कैंट निवासी गुंजा पहले से ही इस उम्मीद में उनके घर आने-जाने लगी थी कि कुलदीप उससे शादी कर ले। दो महीने पहले कुलदीप ने गुंजा से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद घर से नकदी और जेवर गायब होने पर कुलदीप ने गुंजा पर आरोप लगाया। 

गुंजा ने उल्टा उनके छोटे बेटे पर ही चोरी का आरोप लगा दिया था। वायरल वीडियो में कुलदीप ने भी ऐसी बातें कही हैं। बताया कि घर से 70 हजार रुपये फिर गायब हो गए। गुंजा के पास से उसके मायके वालों के खाते में जमा होने की रसीद मिली तो कुलदीप ने विरोध जताया। झगड़े के बाद गुंजा अविवाहित भाई व बहन-बहनोई के पास कैंट चली गई और सुभाषनगर व महिला थाने में शिकायत करने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed