{"_id":"5f74dc2b8ebc3e9c064f7f8e","slug":"16-corona-positive-badaun-news-bly4217213172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में निकले सोलह कोरोना पॉजिटिव, 1441 निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में निकले सोलह कोरोना पॉजिटिव, 1441 निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार रात आई रिपोर्ट में जिले में 16 कोरोना पॉजिटिव और निकले हैं। जबकि निगेटिव सैंपलों की संख्या 1441 रही। इसके अनुपात में पॉजिटिव मरीजों की संख्या देखते हुए स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। फिलहाल सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को आसरा आवास भेजा जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के पास बुधवार रात 1457 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 16 सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि 1441 निगेटिव पाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना की गईं थीं। लोगों के सैंपल लेकर रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई। जिसमें वजीरगंज में एक, बिसौली में एक तहसील कॉलोनी व एक अन्य पॉजिटिव निकला है। तो वहीं कादरचौक के सिमरा गांव में एक, इस्लामनगर में एक, अंबियापुर के सीतापुर में एक, समरेर ब्लॉक क्षेत्र में दो, उझानी में एक और सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित निकला है।
इधर, शहर के आवास विकास मोहल्ले में दंपती और उनका बेटा समेत पांच लोग संक्रमित निकले हैं। इससे उनके आस पड़ोस में हड़कंप मचा हुआ है। एक व्यक्ति सिविल लाइंस एरिया में कोरोना संक्रमित निकला है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आसरा आवास भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार शाम तक टीमों ने 1558 सैंपल लिए। उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पोर्टल पर बढ़ी मृतकों की संख्या
-स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मृतकों की संख्या अचानक बढ़ गई है। पोर्टल पर एक दिन पहले मृतकों की संख्या 30 बताई जा रही थी। बुधवार को उनकी संख्या बढ़कर 35 पहुंच गई। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है। डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि आज जिले में किसी की मौत नहीं हुई है। इनकी कहीं बाहर मौत हुई होगी, बदायूं के होंगे जिससे पोर्टल पर दिख रहे हैं।