फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   16 children failed in 26 exams, suspended spokesman reinstated

पुनर्परीक्षा में 26 में 16 बच्चे  फेल, निलंबित प्रवक्ता बहाल

Sat, 20 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी Updated Sat, 20 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
16 children failed in 26 exams, suspended spokesman reinstated
exam centre - फोटो : demo
एमजीपी कॉलेज में शिकायत पर दोबारा कराया गया था अंग्रेजी का पेपर      
विज्ञापन

दूसरे कॉलेज के अध्यापकों की टीम ने किया था मूल्यांकन      

महात्मा गांधी पालिका (एमजीपी) इंटर कॉलेज में कक्षा-11 के होम ऍग्जाम के दौरान अंग्रेजी विषय में फेल हुए 26 छात्र-छात्राओं के दोबारा कराए गए पेपर में महज 10 बच्चों को ही सफलता मिल पाई है। रिजल्ट शनिवार को कॉलेज के प्रधानाचार्य वाईके सिंह ने घोषित किया। इससे पहले डीआईओएस के निर्देश पर छात्रों को मनमाने ढंग से फेल करने के आरोप में निलंबित हुए प्रवक्ता एसएल सूर्या को बहाल कर दिया गया। 

कॉपियों का मूल्यांकन डीआईओएस स्तर से गठित दूसरे कॉलेज के अध्यापकों की टीम ने किया था।      
डीआईओएस कार्यालय से मूल्यांकन के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य वाईके सिंह को शुक्रवार को रिजल्ट मिला। बकौल प्रधानाचार्य- होम ऍग्जाम के दौरान कक्षा-11 के अंग्रेजी विषय के उन सभी 26 छात्र-छात्राओं के एक विषय की परीक्षा दोबाराकराई गई थी। पुनर्परीक्षा में बैठे बच्चों ने उस वक्त सब्जेक्ट टीचर एसएल सूर्या पर फेल करने का आरोप लगाया था। मामला डीआईओएस तक पहुंच गया था। डीआईओएस ने तीन सदस्यीय टीम ने पूरे प्रकरण की जांच कराई थी।      रिपोर्ट के आधार पर प्रबंधक की संस्तुति पर सूर्या को सस्पेंड कर दिया गया था। इसी के चलते फिर से परीक्षा कराने का निर्णय लेना पड़ा। दोबारा कराई गई परीक्षा में एक छात्र अनुपस्थित रहा था। उत्तीर्ण बच्चों में भूपसिंह, दयाल सिंह, देवराज, प्रताप कुमार, अंकित कश्यप, रीताशु सक्सेना, तौसीफ रजा, रोहित कुमार, नरेंद्र और विशाल शाक्य हैं। परीक्षा से लेकर मूल्यांकन की प्रक्रिया डीआईओएस की ओर से गठित दूसरे कॉलेजों के अध्यापकों की टीम ने किया था। प्रधानाचार्य ने बताया- सूर्या को बहाल कर दिया गया है। वह करीब 20 दिन तक सस्पेंड रहे लेकिन विभागीय स्तर की जांच को बंद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed