फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डूबे युवक का शव खजुरारा घाट के पास बरामद

डूबे युवक का शव खजुरारा घाट के पास बरामद

Tue, 02 Jul 2019 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
डूबे युवक का शव खजुरारा घाट के पास बरामद
उझानी (बदायूं)। रविवार शाम को मछलियां पकड़ने के लिए जाल फेंकते समय गंगा में गिरे दो युवकों में से लापता एक मछुआरे का शव दूसरे दिन खजुरारा घाट के पास से बरामद कर लिया गया। शव तेज बहाव की वजह से बहता चला गया था। गोताखोर शव को गंगा से बाहर निकालकर लाए तो परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन

ढकनगला घाट पर हादसा रविवार शाम करीब छह बजे हुआ था। गंगा में मछलियों का शिकार करने पहुंचे बदायूं में जालंधरी सराय निवासी मुईन और नई सराय मोहल्ले के मुशाहिद जाल फेंकते समय ही गंगा में गिर गए थे। हाथ में जाल की रस्सी आ जाने से मुईन तो बच गया लेकिन मुशाहिद तेज बहाव में बहता चला गया। रविवार देर शाम तक गोताखोर कछला घाट तक उसकी खोजबीन में जुटे रहे लेकिन अंधेरा हो जाने के बाद गोताखोरों ने अभियान रोक दिया था। सोमवार सुबह मुशाहिद के घरवालों ने फिर से खोजबीन शुरू कराई तो करीब पांच किलोमीटर दूर कादरचौक की ओर खजुरारा घाट के नजदीक गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। मृत मुशाहिद के भाई नदीम ने बताया कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मुशाहिद के साथ तीसरा युवक कौन था। मुईन ने भी उसके बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतक के भाई के हवाले कर दिया है। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि नदीम की तहरीर के आधार पर मामला इत्तेफाकिया दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


नदीम बोला, मुईन के साथ गंगा नहाने गया था मुशाहिद
उझानी। मृत युवक मुशाहिद के भाई नदीम ने शव बरामद होने के बाद सोमवार को कोतवाली में जो तहरीर दी है, उसमें कहा गया है कि दोनों ही गंगा नहाने गए थे। मछलियां मारने का जिक्र तक नहीं आया है। नदीम ने पुलिस को भी बताया कि उसके भाई ने कभी भी मछलियों का शिकार नहीं किया है। इसके विपरीत जानकारों की मानें तो गंगा नहाने लोग कछला घाट पर पहुंचते हैं। ढकनगला घाट तो कछला से करीब चार किलोमीटर दूर है। वहां तो मछलियां मारने वालों के अलावा कोई और नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed