{"_id":"5d1124cb8ebc3e762863cf3b","slug":"15614046029-badaun-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से होगी बीए प्रथम वर्ष की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से होगी बीए प्रथम वर्ष की काउंसलिंग
विज्ञापन
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 29 जून को मेरिट लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। साथ ही एक जुलाई से काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वसुधा श्रीवास्तव ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अब तक करीब आठ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसके लिए छात्रों की ओर से कॉलेज प्रशासन के लिए आवेदन की हार्ड कॉपी भी जमा की जा चुकी है। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज को बीए प्रथम वर्ष के लिए 540 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिसके लिए 29 जून को कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। उसके बाद एक जुलाई से काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अपना आवेदन किया है, साथ ही उन्होंने बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के अंक पत्र की छायाप्रति नहीं लगाई है। वह जल्द ही कार्यालय में आकर अपने अभिलेख पूरे कर दें। ताकि कॉलेज प्रशासन इसकी सूची तैैयार कर बोर्ड पर चस्पा कर सके।
प्राप्त हुए अंकपत्र
बिल्सी। नगर के इस्लामियां इंटर कॉलेज को बोर्ड कार्यालय से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्र प्राप्त हो गए है। संबंधित छात्र-छात्राएं अपना अंक पत्र कॉलेज से प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी प्रधानाचार्य डीसी माथुर ने दी है।