{"_id":"5cf2c266bdec2207396502b0","slug":"155941339517-badaun-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सहायक अध्यापकों के वेतन पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सहायक अध्यापकों के वेतन पर लगाई रोक
विज्ञापन
बदायूं। काफी दिनों से विद्यालय से अनुपस्थित रहने और अवकाश के दिन रजिस्टर में अंकन न करने के आरोप के चलते सात सहायक अध्यापकों से बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके चलते सभी सहायक अध्यापकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।
बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने पिछले दिनों विद्यालयों को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अंबियापुर के ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बडनोमी की सहायक अध्यापक प्रज्ञा वार्ष्णेय, प्राथमिक विद्यालय सीतापुर की सहायक अध्यापक नीलम अग्रवाल, ब्लाक सहसवान के प्राथमिक विद्यालय गुगौआ की सहायक अध्यापक पूनम चौधरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय भमौरी की सहायक अध्यापक श्रुति कुमारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला कोतल की सहायक अध्यापक आशालता शर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर की सहायक अध्यापक ममता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय अमनपुर की सहायक अध्यापक दीपिका, प्राथमिक विद्यालय सोवरनपुर के सहायक अध्यापक सोहनपाल अनुपस्थित मिले। इन सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि ये सहायक अध्यापक विद्यालय में अनुपस्थित रहे और अवकाश के दिनों में रजिस्ट्रर में एंट्री नहीं थी। इसको लेकर उनसे और बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया, जिसके चलते उनके वेतन पर रोक लगा दी गई है।