फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   154 flood-prone villages raised concerns on the safety of dams

154 गांवों को बाढ़ का खतरा  बांधों की सुरक्षा को चिंता बढ़ी

Mon, 18 Jul 2016 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 18 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में पिछले वर्षों 154 गांवों में मच चुकी है बाढ़ की तबाही
सदर में 68, सहसवान में 32, दातागंज में 54 गांवों को खतरा

 गंगा में पानी बढ़ते ही जहां बाढ़ खंड को अपने बांधों की चिंता हो गई है, वहीं जिले के 154 गांवों को बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस सीजन में गंगा पिछली बरसात के बाद से उफान पर है। गंगा में पौने दो लाख क्यूसेक पानी मंगलवार को आने वाला है।
गंगा में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने के बाद सतर्कता बढ़ा दी जाती है। एक लाख क्यूसेक पानी आने के बाद पानी बांधों के पास टकराने लगता है और जहां बांध कमजोर होते हैं, वहीं से बांधों में दरार शुरू हो जाती है। कई जगह गंगा का घुमाव भी जिम्मेदार होता है। इसकी वजह से गंगा का पानी एक ही जगह दबाव बना देता है। 
विज्ञापन

यहां बता दें कि गंगा इस समय उफान पर है ओैर पानी लगातार बढ़ रहा है। इन हालातों में सुरक्षा की चिंता होना लाजमी है। बाढ़ खंड ने बांधों पर निगरानी बढ़ा दी है। अबतक आईं बाढ़ से सदर तहसील के उच्च बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 43 रही है। मध्य बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों की संख्या 14 और निम्न बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों की संख्या 11 है। कुल 68 गांव सदर तहसील में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। तहसील सहसवान में उच्च बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या तीन है तो मध्य बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 20 और निम्न बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या नौ है। इस प्रकार सहसवान में कुल गांव 32 बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दातागंज में सर्वाधिक गांव बाढ़ प्रभावित मेें माने जाते हैं। इसमें उच्च बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 19, मध्य बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 13 और निम्न बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या 22 है। इस प्रकार कुल 54 गांव बाढ़ प्रभावित हैं।   
-------
बांधों का ब्योरा-
गंगा-महावा बांध      34.90 किमी   सहसवान
चंदनपुर-हुसैनपुर बांध 17.50 किमी  सहसवान/बदायूं
उसहैत बांध           17.00 किमी  दातागंज
उसावां बांध           10.50 किमी दातागंज
जमीदाराना बांध        10.00 किमी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed