फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सादगीपूर्ण माहौल में तीन दिवसीय डॉ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव शुरू

सादगीपूर्ण माहौल में तीन दिवसीय डॉ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव शुरू

Sat, 16 Feb 2019 12:37 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
सादगीपूर्ण माहौल में तीन दिवसीय डॉ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव शुरू
बदायूं। पुलवामा में आतंकी हमले में कई सैनिकों के शहीद होने की वजह से डॉ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव सादगीपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। उद्घाटन पश्चात सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। आयोजकों ने इस उत्सव को शहीद सैनिकों के लिए समर्पित करते हुए फिल्मी, गीत, संगीत और नृत्य के कार्यक्रम स्थगित कर दिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य, वागीश पाठक, आरके शर्मा, बिथरी विधायक राजेश मिश्रा, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, सेनरा वैश्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव एवं मटरुमल शर्मा ने ने फीता काटकर एवं डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उत्सव का शुभारंभ किया। सभी ने दो मिनट मौन धारण कर शहीद सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि ने यूपी बोर्ड टॉपर ध्रुव परमार व आस्था सिंह, केशव, राष्ट्रीय बाल विज्ञानी शिवम साहू, एशियन पावरलिफ्टिंग में भारत के लिए स्वर्ण पदक विजेता कंचन सक्सेना, प्रवीण शुक्ला, उत्कर्ष चंद्र, सचिन सूर्यवंशी, रजनी, इजहार अहमद, ऋषिका गुप्ता आदि को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा भी कई पुरस्कार दिए गए। महिला साहित्यकार ममता नौगरिया की पुस्तक कुंभ 2019 का लोकार्पण भी किया गया। देर रात में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति की अध्यक्ष मंजुल शंखधार, पूर्व चेयरमैन राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, मुकेश नादान, एसके गुप्ता, डॉ. गोपाल मिश्रा, रजनीश गुप्ता, सतीश चंद्र मिश्रा, डॉ. भास्कर शर्मा, रामबहादुर व्यथित, विपिन अग्रवाल, विशाल रस्तोगी, राहुल चौबे आदि उपस्थित रहे। अंत में सचिव अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed