फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रामकथा की तैयारियां शुरू, समिति ने बनाई रूपरेखा

रामकथा की तैयारियां शुरू, समिति ने बनाई रूपरेखा

Tue, 08 Jan 2019 05:22 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 08 Jan 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
रामकथा की तैयारियां शुरू, समिति ने बनाई रूपरेखा
रामकथा की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

समिति ने बनाई रूपरेखा
उझानी (बदायूं)। राम कथा समिति के तत्वावधान में रामकथा महोत्सव का 23 जनवरी से बाबूराम धर्मशाला में आगाज होगा। नौ दिन तक चलने वाले महोत्सव में प्रत्येक दिन रवि जी समदर्शी महाराज कथा सुनाएंगे। इसके लिए समिति ने रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।
महोत्सव के लिए अध्यक्ष मुकेश राठी की मौजूदगी में व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने पंडाल व्यवस्था से लेकर प्रसाद वितरण तक की जिम्मेदारियां सदस्यों के लिए सौंप दी हैं। कथा के दौरान एक हजार से अधिक महिला-पुरुषों के ब्लड ग्रुप का चेकअप कराकर उन्हें कार्ड वितरित किए जाएंगे, ताकि वे जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर सकें। समिति की बैठक में सत्येंद्र सिंह चौहान, रामवीर सिंह, महावीर राघव, मनोज वार्ष्णेय, ओमप्रकाश शर्मा, गजेंद्र पंत, राजीव माहेश्वरी, संदीप सिंह और संजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

------------
भंडारे में भक्तों ने पाया प्रसाद
उझानी। अल्लापुर चमारी गांव में श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कथावाचक जसवंत राजपूत ने सत्य के रास्ते पर चलने की सलाह दी। यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर लोक कल्याण की मंगलकामना की गई। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद पाया। इस मौके पर संजीव शर्मा, आकाश शाक्य, सत्यवीर सिंह, लालाराम शर्मा, उदयवीर, हरस्वरूप और रमेशचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed