{"_id":"5bfff7bdbdec2241d156c8fd","slug":"151543501757-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलापुर चुंगी से मझिया-दातागंज की खस्ताहाल सड़क पर काम शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलापुर चुंगी से मझिया-दातागंज की खस्ताहाल सड़क पर काम शुरु
Updated Thu, 29 Nov 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 13, 22
अलापुर चुंगी से मझिया-दातागंज की खस्ताहाल सड़क पर काम शुरू
लोनिवि की टूटी नींद, गड्ढों को भरने के लिए डाली जा रही है पत्थर की रोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। आखिर अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद लोकनिर्माण विभाग की नींद खुल गई है। अलापुर चुंगी से मझिया-दातागंज के मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क के आंसू पोंछते हुए गड्ढों को भरने का काम गुरुवार से शुरू हो गया। तालाब रूपी गड्ढों में भरे पानी को पास करने को नाला बनाया जा रहा है। सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू होने से लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि इस सड़क से हर समय बाहरी वाहनों का आवागमन रहता है। जो गड्ढों में अक्सर फंस जाते हैं।
अलापुर चुंगी से मझिया होकर दातागंज मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली यह सड़क बेहद खस्ताहाल है। जलनिगम कार्यालय से निकलते ही बाबा कॉलोनी के पास सड़क पर लंबे-चौड़े और गहरे गड्ढें हो गए हैं। जहां से दोपहिया वाहन लेकर निकलना बेहद दुश्वारियों से भरा होता है। ट्रक और अन्य बड़े वाहन भी इन गड्ढों में फंस जाते हैं। नतीजा होता है कि रोड अवरुद्ध हो जाता है। सो अन्य वाहन वालों को दिक्कत होती हैं। अमर उजाला ने इस सड़क की दयनीय हालत को लेकर खबर को काफी प्रमुखता से प्रकाशित किया। तब आसपास के लोगों को लगा कि हो सकता है कि अब प्रशासन को इस सड़क की दशा पर कुछ दया आ जाए।
खास बात तो यह थी कि जब भी रूट डायवर्जन होता है तब मुरादाबाद, बरेली से फर्रुखाबाद आदि को जाने वाले वाहन को इसी सड़क से निकाला जाता है। अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों की गाड़ियां भी रोजाना इस सड़क से गुजरती हैं, लेकिन किसी ने सड़क के विषय में नहीं सोचा। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर हुए गड्ढों को भरने को काम शुरू करा दिया। उनमें पत्थर की रोड़ी डाली जा रही है। साथ ही सड़क पर हुए जलभराव को दूर करने को एक साइड पर नाला बनाया जा रहा है। उसी में पानी को पास किया जाएगा। लोनिवि के ईई हेमेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य होगा।