फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   145 अश्रितों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ

145 अश्रितों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ

Fri, 17 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
145 अश्रितों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ
जल्द ही 145 आश्रितों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुरू की है योजना, एक पात्र व्यक्ति को मिलेगी 1.20 लाख की धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। इसके तहत बेसहारा, निर्धन, गरीबों को आवास मुहैया कराए जाएंगे। जिले में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 280 लोगों ने आवेदन किया है। अब तक 145 आवेदन सही पाए गए हैं। इन आवेदनों को शासन के लिए भेज दिया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2016-17 से केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई। इस योजना के तहत केवल उन लोगों को आवास दिए जाएंगे। जो सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना-2011 के आंकड़ों के अनुसार बेघर हैं। इसके बावजूद कई परिवार अब भी आवास विहीन रहे गए। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने ग्रामीणों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना को शुरू किया। इसके तहत जिले से 280 अश्रितों ने आवेदन किए। जांच में 180 आवेदनों की जांच हो चुकी है। इसमें से 145 आवेदन सही पाए गए हैं। इनकी सूची विभाग की ओर से शासन को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

---
घर बनाने के लिए मिलेंगे 1.20 लाख
- लाभार्थियों के लिए 25 वर्ग मीटर भूमि पर घरों के निर्माण के लिए राज्य सरकार 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। काम शुरू करने के लिए पहली किस्त 40 हजार रुपये, दूसरी किस्त 70 हजार की होगी और तीसरी किस्त में 10 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा मनरेगा के तहत लाभार्थी को 90 दिन का वेतन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ग्रामसभा की खुली बैठक में होगी मंजूरी
-प्राथमिक स्तर पर तैयार सूची की जांच के बाद, जनजातीय समिति का गठन जिला स्तर पर किया जाएगा। उसके बाद, लाभार्थियों को ग्राम सभा की खुली बैठक में मंजूरी दी जाएगी। इस काम में, अधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।
-----
इनको नहीं मिलेगा लाभ
किसी भी प्रकार के वाहन मालिक, पचास हजार या अधिक से अधिक क्रेडिट कार्ड की सीमा वाले किसान, किसी भी प्रकार के कर दाता, लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल करने वाले, 2.5 एकड़ से अधिक सिंचाई भूमि वाले।

---------------
कोट....
मुख्यमंत्री आवास के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 280 आवेदन आए हैं। इसकी जांच चल रही है। इनमें 145 सही मिले हैं। उनके आवेदनों को आगे प्रक्रिया में ले लिया गया है।
-राम सिंह, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed