{"_id":"5ad0c4864f1c1ba4758b4568","slug":"151523631238-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो! मैं डीएम बोल रहा हूं ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो! मैं डीएम बोल रहा हूं ...
Updated Fri, 13 Apr 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-22-
हेलो! मैं डीएम बोल रहा हूं ...
कोटेदारों को फोन पर लिया अनाज वितरण का जायजा कहा कि गड़बड़ी मिली तो नहीं बख्शे जाएंगे अधिकारी अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। दिन शुक्रवार समय करीब 12 बजे। कलक्ट्रेट में डीएम दिनेश कुमार सिंह अपने कक्ष में बैठे थे। उन्होंने अनाज वितरण की सच्चाई का पता लगाने के लिए सहसवान क्षेत्र के एक वितरण अधिकारी को फोन किया। उधर से हेलो होने पर कहा- मैं डीएम बोल रहा हूं। राशन वितरण हो रहा है। उधर से जवाब मिला, सर ठीक तरह से वितरण किया जा रहा है। डीएम बोले- जो व्यक्ति राशन लेकर जा रहा है उससे बात कराओ।
उपभोक्ता के हैलो करने पर बोले- मैं डीएम बोल रहा हूं। तुम कौन बोल रहे हो। उधर से जवाब मिला भगवान सहाय, सुखनिया गांव में रहता हूं। डीएम कहा- कितने यूनिट राशन कार्ड पर चढ़ा है। जवाब मिला छह यूनिट हैं, 30 किलो राशन मिला है। डीएम ने पूछा कितने रुपये कोटेदार ने लिए हैं। उपभोक्ता ने बताया कि 72 रुपये कोटेदार मांग रहा था। उसके पास में 70 रुपये थे, वह दे आया। इसके बाद उन्होंने बक्सर खलासा के कोटेदार को फोन लगाया। कहा: हैलो! मैं डीएम बोल रहा हूं अनाज का वितरण हो रहा है। कोटेदार ने कहा कि जी सर हो रहा है। डीएम दिनेश कुुमार सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति अनाज ले कर जा रहा हो उससे बात कराओ, तो उसने बताया अभी एक व्यक्ति का राशन कार्ड चेक हो रहा है। जबकि एक व्यक्ति अनाज लेकर कुछ दूर निकल गया तो डीएम ने कहा उसे बुलाकर बात कराओ, तभी उसे आवाज लगाकर बुलाया गया। उधर से जब हैलो की आवाज आयी तो उन्होंने कहा मैं डीएम बोल रहा है। क्या नाम है, उसने बताया कि राम सिंह। पूछा कि तुम को अभनाज मिल गया यूनिट के हिसाब से। उधर से आवाज आई हां साहब। डीएम ने पूछा कि दुकान पर लोगों के नाम की लिस्ट चस्पा है तो उसने बताया कि दुकान पर लिस्ट चस्पा है। इस मौके पर शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य मौजूद रहे।