फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हाईवे पर पिकअप ने बाइक रौंदी, छात्र की मौत, दो घायल

हाईवे पर पिकअप ने बाइक रौंदी, छात्र की मौत, दो घायल

Tue, 20 Mar 2018 08:03 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर पिकअप ने बाइक रौंदी, छात्र की मौत, दो घायल
फोटो:: 23
विज्ञापन

हाईवे पर पिकअप ने बाइक
रौंदी, छात्र की मौत, दो जख्मी
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलापुर के पास हुआ हादसा
शहर के जीलॉट पब्लिक स्कूल में पढ़ता था फैजान
अमर उजाला ब्यूरो
अलापुर (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलापुर इलाके में तेज गति से दौड़ती पिकअप ने सामने से आई बाइक को टक्कर मार दी। टकराने के बाद पिकअप बीच रोड पर पलट गई। इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने पिकअप चालक और हेल्पर को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।

अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू के वार्ड पांच निवासी 22 वर्षीय फैजान पुत्र कैफुल हसन, सखानू में ही रहने वाला उसका ममेरा भाई इजहार अशरफ और अलापुर कस्बा निवासी उसका साथी मन्नू पुत्र छोटे खां बाइक पर अलापुर जा रहे थे। फैजान शहर के जीलॉट पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलापुर कस्बे के पास हुरियाई चकरोड के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में सामने से आई पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे और पिकअप फैजान को कुचलते हुए कुछ दूर आगे जाकर सड़क पर पलट गई। घटना में फैजान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इजहार अशरफ और मन्नू गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। इस दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने तुंरत थाना पुलिस को सूचना दी। बाकी ने पिकअप से निकलकर भाग रहे चालक और हैल्पर को पकड़ने के लिए शोर मचा दिया। राहगीरों के शोर पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने खेतों में दौड़ा कर चालक और हेल्पर को पकड़ लिया। कुछ देर बाद परिजनों के साथ-साथ थाना पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखी तो उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। फैजान तीन भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे का पता लगने पर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर, पुलिस ने पिकअप और उसमें भरे बकरी और पड्डे कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed